सड़क पर फैली गिट्टी, फिसलकर कार से टकराए युवक, एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल

इटावा की रामलीला रोड पर फैली गिट्टी ने बड़ा हादसा करा दिया. रील बना रहे युवकों के सामने ही बाइक सवार फिसलकर कार से टकरा गए. घटना का वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस हरकत में आई. मौके पर पहुंचकर लोगों को सावधान किया गया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस जिम्मेदारों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है.

Advertisement
एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल (Photo: itg) एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल (Photo: itg)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर की रामलीला रोड पर फैली गिट्टी के कारण दो युवक बाइक समेत फिसल गए और सामने से आ रही कार से टकरा गए. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ युवक सड़क पर रील बनाते हुए लाइव वीडियो शूट कर रहे थे. इसी दौरान गिट्टी से भरी सड़क पर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते बाइक फिसली और युवक कार से जा भिड़े. हादसा इतना अचानक था कि मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए.

Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामलीला रोड पर नाले के निर्माण कार्य के बाद गिट्टी सड़क पर ही फैली रह गई थी. यही गिट्टी लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी. वायरल वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सावधानी से गुजरने की अपील की.

रियलिटी चेक में यह भी सामने आया कि सड़क पर अतिक्रमण की वजह से गिट्टी लंबे समय से पड़ी थी. कई लोग पहले भी फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया था. फिलहाल गिट्टी को हटाने की कार्रवाई की गई है, हालांकि कुछ हिस्सों में अब भी अतिक्रमण बना हुआ है.

इस मामले में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है. साथ ही जिन लोगों ने सड़क पर गिट्टी फैलाकर यातायात को खतरे में डाला है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. फिलहाल यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement

  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement