यूपी: 10 महीने से मायके में पत्नी, बुलाने पर भी नहीं आ रही थी वापस, होली पर पति ने दारू पीकर उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी के लंबे समय से घर न लौटने से आहत एक 32 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

Advertisement
पति ने गोली मारकर किया सुसाइड (Photo: Representational) पति ने गोली मारकर किया सुसाइड (Photo: Representational)

aajtak.in

  • एटा ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

Uttar Pradesh News: एटा के जलेसर थाना क्षेत्र स्थित पुन्हेरा गांव में बुधवार रात 32 वर्षीय दुष्यंत ने देसी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह अपनी पत्नी के पिछले 10 महीनों से मायके में रहने और वापस न आने के कारण मानसिक तनाव में था. 

घटना के समय दुष्यंत ने शराब का सेवन किया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर जलेसर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एक देसी तमंचा बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

पारिवारिक कलह और दुखद अंत

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दुष्यंत पिछले कई महीनों से पारिवारिक समस्याओं के कारण भारी तनाव में था. उसकी पत्नी करीब 10 महीने से अपने मायके में रह रही थी और बार-बार बुलाने पर भी वापस नहीं आ रही थी. इसी बात से परेशान होकर दुष्यंत ने बुधवार की रात शराब पी और घर में रखे अवैध हथियार से खुद पर फायर कर दिया.

पुलिस की शुरुआती जांच

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना के बाद से पुन्हेरा गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement