कानपुर में क्रूरता की हदें पार करने वाली कहानी नाबालिग की जुबानी, कहा- नर्क से कम नहीं थे वो 6 दिन

कानपुर में ऑनलाइन गेम खेलने के लिए 20 हजार रुपये देने के बदले 50 हजार की वसूली के मामले में अब पीड़ित ने आरोपियों की क्रूरता की कहानी सुनाई है. पीड़ित ने कहा कि वो 6 उसके लिए किसी नर्क से कम नहीं थे. आरोपी दिनभर पिटाई करते थे और बेहोश हो जाने के बाद पानी डालकर होश में लाकर फिर पीटते थे.

Advertisement
कानपुर में पीड़ित ने सुनाई क्रूरता की कहानी कानपुर में पीड़ित ने सुनाई क्रूरता की कहानी

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 07 मई 2024,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मी़डिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक अपने पैसों की वसूली के लिए छात्र को बुरी तरह मारते-पीटते नजर आ रहे थे. आरोपियों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने नाबालिग छात्र के प्राइवेट पार्ट में ईंट बांध कर जबरदस्ती उसका वीडियो बनाया. 

पीड़ित ने सुनाई क्रूरता की पूरी दास्तान

Advertisement

अब पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के बाद पीड़ित छात्र ने खुद के ऊपर हुई क्रूरता की जो कहानी सुनाई है वो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. कानपुर के काकादेव पुलिस थाने में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के चंगुल में बीते 6 दिन उसके लिए किसी नर्क से कम नहीं थे और उसे लग रहा था कि वो जिंदा नहीं बचेगा. युवक एयरफोर्स में भर्ती की तैयारी के लिए कानपुर आया था और किराये के कमरे में रहता था.

कानपुर में हैवानियत के 10 दिन बाद भी सदमे में है छात्र, वायरल वीडियो की चल रही जांच 

पीड़ित नाबालिग ने बताया कि पैसों की वसूली के लिए आरोपी युवक उसे बेहोश होने तक पीटते थे और जब वो सुध खो बैठता था तो पानी डालकर होश में लाकर फिर लात-घूंसों से मारते थे. छात्र ने थाने में इसके पीछे की वजह भी बताई.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कानपुर हैवानियत केस में भाभी आई सामने, सीएम योगी से देवर के लिए मांगा इंसाफ

आरोपियों ने 20 हजार के बदले मांगे 50 हजार: पीड़ित

पीड़ित नाबालिग ने बताया कि आरोपी लड़कों ने उसे 20 अप्रैल को ऑनलाइन गेम खेलने का प्रलोभन दिया और इसके लिए उसे 20 हजार रुपये भी दिए. एक बार ऑनलाइन गेम में जीतने के बाद उस पैसे को उसने फिर से गेम में लगा दिया लेकिन उसके बाद पीड़ित बड़ी रकम हार गया.

कानपुर हैवानियत मामले में नया मोड, हैवानों के पास थी पुलिस की पिस्टल और पट्टा, छात्र ने सुनाई आपबीती 

इसके बाद आरोपी युवकों ने उससे पैसों की मांग शुरू कर दी और कहा कि अभी 50 हजार रुपये दो चाहे तुम्हें कुछ भी करना पड़े. पैसे देने में असमर्थता जताने के बाद आरोपियों ने नाबालिग छात्र को 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कमरे में बंद कर जानवरों की तरह पीटा. पैसे देने वाले आरोपियों में से एक तन्मय ने उसे कहा है कि उसे पता है कि थर्ड डिग्री कैसे देते हैं.

कानपुर के दरिंदों ने पैसे लेने के लिए बनाए थे 31 वीडियो, 4 को वायरल कर घर वालों से मांगे ढाई लाख

आरोपियों ने कुकर्म भी किया: पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और पट्टों से मारा. जब इससे भी उनका दिल नहीं पसीजा तो उसके प्राइवेट पार्ट पर ईंट बाधकर वीडियो भी बना लिया. उसने दावा किया कि अलग-अलग टुकड़ों में कुल 31 वीडियो बनाए गए. पीड़ित नाबालिग छात्र ने दावा किया कि चार आरोपियों ने मारपीट के साथ ही कुकर्म भी किया है लेकिन पुलिस ने उसकी धारा नहीं लगाई है. 

Advertisement

कानपुर में हैवानियत... पैसे नहीं लौटा पाया तो कपड़े उतरवाकर प्राइवेट पार्ट में बांधी ईंट फिर लगा दी आग 

1 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसके बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कानपुर के डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि बाकी बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीम बनाई गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »