डार्कवेब और टेलीग्राम के जरिए डेटा चोरी, अमेजन-पे ग्राहकों से करोड़ों की धोखाधड़ी, लखनऊ में दो गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने डार्कवेब और टेलीग्राम के जरिए अमेजन-पे ग्राहकों का डेटा चोरी कर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों धैर्य वर्मा और मारूफ आसिफ कासमानी को गिरफ्तार किया. ये गैंग टेलीग्राम बॉट्स की मदद से अकाउंट एक्सेस कर महंगे सामान खरीदता था. पुलिस ने प्रोटीन पाउडर, मोबाइल, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और नकदी बरामद की है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 04 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने बड़े साइबर अपराध का पर्दाफाश करते हुए अमेजन-पे और अमेजन-पे-लेटर के ग्राहकों का डेटा चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धैर्य वर्मा और मारूफ आसिफ कासमानी के रूप में हुई है. ये गैंग डार्कवेब और टेलीग्राम बॉट का इस्तेमाल करके बड़ी चालाकी से ग्राहकों के अकाउंट को हैक कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर रहा था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, यह गैंग डार्कवेब और टेलीग्राम बॉट के जरिए ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी प्राप्त करता था. ग्राहकों के अकाउंट को एक्सेस कर यह गैंग अमेजन-पे और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर महंगे प्रोडक्ट्स खरीदता था. ये प्रोडक्ट्स फिर नकदी में बदलने के लिए बेचे जाते थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के सामान बरामद किए.

ये भी पढ़ें- लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: बेटे ने मां का गला दबाया तो पिता ने सर्जिकल ब्लेड से काटी नसें, तड़पती रहीं चारों बेटियां

डार्कवेब और टेलीग्राम का इस्तेमाल

इनमें प्रोटीन पाउडर, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नकदी और अन्य महंगे उत्पाद शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि ये गैंग ऑनलाइन खरीदारी के लिए ग्राहकों के डिजिटल वॉलेट और क्रेडिट लिमिट का दुरुपयोग कर रहा था. डार्कवेब पर ये लोग चोरी किए गए डेटा को खरीदते थे और टेलीग्राम बॉट की मदद से इस डेटा का उपयोग कर ग्राहकों के अकाउंट को एक्सेस करते थे. 

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है. पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »