CM योगी ने कृष्ण जन्मभूमि में की पूजा, बोले- जिन्होंने सनातन को मिटाने का प्रयास किया वो खुद मिट्टी में मिल गए

जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा, लखनऊ और गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मथुरा में गो पूजन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे, लखनऊ में जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. देर रात गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे.

Advertisement
जन्माष्टमी पर CM योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना.(Photo- ITG) जन्माष्टमी पर CM योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना.(Photo- ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत पर कई आक्रमण हुए और कई लोगों ने यहां अपने धर्म को थोपने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सनातन धर्म को मिटा नहीं सका. उन्होंने कहा कि जिन्होंने सनातन धर्म को मिटाने का प्रयास किया, वे खुद मिट्टी में मिल गए और इतिहास से गायब हो गए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज ब्रजभूमि ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्साह और प्रगति का माहौल तैयार करती है.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने करीब 5 हजार साल पहले जो संदेश दिए थे, उनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है. उन्होंने 'परित्राणाय साधूनाम विनाशाय च दुष्कृताम' का जिक्र करते हुए कहा कि जहां भी अच्छाई की शक्तियां होंगी, उनकी हर परिस्थिति में रक्षा की जाएगी.

सीएम योगी ने कहा कि समाज में फूट डालने और भारत की एकता, अखंडता या आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी ताकतों को लेकर भी भगवान श्रीकृष्ण ने 5 हजार साल पहले ही उनके अंजाम की बात कही थी.

Advertisement

मथुरा के बाद सीएम योगी लखनऊ पहुंचेंगे. शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइंस में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक, मुख्यमंत्री वहां मंदिर में सजाई गई झांकी के दर्शन करेंगे. इस दौरान भक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे और वहां बनाए गए आध्यात्मिक माहौल का हिस्सा बनेंगे.

देर रात गोरखनाथ मंदिर में मनाएंगे जन्माष्टमी

इसके बाद सीएम योगी देर रात गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे. मंदिर में भजनों का कार्यक्रम चलेगा और इसी दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के प्रकट होने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर बाल गोपाल को पालने में झुलाएंगे.

गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में रात 11:30 बजे तक लगातार भजनों का कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस भजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह भजन सुनने के साथ बच्चों को खिलौने और चॉकलेट भी बांटेंगे. इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की वेशभूषा में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. रात 11:30 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. रात 12 बजते ही वैदिक मंत्रों के बीच गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा. इसके बाद बाल गोपाल के स्वरूप को पालने में झुलाया जाएगा.

Advertisement

पेश किया था रिपोर्ट कार्ड

बुधवार को सीएम योगी ने मथुरा में आयोजित 'पंचायत आजतक' के विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने ब्रजभूमि के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर बात की. साथ ही, 2017 के बाद उत्तर प्रदेश और खासकर मथुरा में हुए बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »