"चाचा शिवपाल की किस्मत में ही धक्का खाना, 'नवाब ब्रांड' सपा का असली चेहरा"... मैनपुरी में गरजे CM योगी

करहल में आयोजित एक कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी सरकार में चाचा-भतीजा वसूली पर निकल जाते थे. वसूली ज्यादा हो जाती तो भतीजा चाचा से बैग लेकर भाग जाता था. इनको मैनपुरी, इटावा, कन्नौज की चिंता नहीं थी.

Advertisement
सीएम योगी (फाइल फोटो) सीएम योगी (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • मैनपुरी ,
  • 03 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

मैनपुरी के करहल में आयोजित एक कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस जिले को कभी वीवीआईपी जनपद माना जाता था, लेकिन विकास में पिछड़ गया. प्रदेश में गुंडागर्दी अराजकता फैलाने वाले लोगों ने यहां अलग मॉडल पैदा कर दिया. इनका वास्तविक चेहरा कन्नौज का 'नवाब ब्रांड' बन गया है. इन्होंने प्रदेश को दंगों की आग में झोंका, नौजवानों के नौकरियों में डाका डाला.  

Advertisement

गौरतलब है कि मैनपुरी जिला सपा का गढ़ माना जाता है. यहां की करहल सीट से अखिलेश यादव विधायक थे. उसी करहल में बोलते हुए सीएम योगी ने शिवपाल और अखिलेश पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले हर नौकरी बिकती थी, वसूली होती थी, चाचा-भतीजा वसूली पर निकल जाते थे. वसूली ज्यादा हो जाती तो भतीजा चाचा से बैग लेकर भाग जाता था. इनको मैनपुरी, इटावा, कन्नौज की चिंता नहीं थी. इन्होंने अपने-अपने लिए दुनिया में अलग-अलग द्वीप खरीद लिए. 

बकौल सीएम योगी- चाचा की नीयत ही रही हमेशा धक्का खाना. जबकि हमारे लिए राष्ट्रवाद ही सर्वोपरि है. आज प्रदेश में गुंडागर्दी, बेटी की इज्जत पर खतरा नहीं है, ना ही कहीं व्यापारी का अपहरण होता है. कोई दुस्साहस नहीं कर सकता, क्योंकि उसको पता है सात पुश्तों तक भोगना पड़ेगा.

Advertisement

सीएम ने आगे कहा कि 2017 के पहले कोई निवेशक उत्तर प्रदेश नहीं आता था, हमने पिछले 7 वर्षो में साढ़े 6 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया. पहले न पूंजी सुरक्षित थी, न व्यक्ति सुरक्षित था. अब हालात बदले हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में कहा कि आज यहां करहल में अनेक विकास परियोजनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है. हम यहां पर ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण करने जा रहे हैं. साथ ही एक फायर टेंडर का भी शिलान्यास होने जा रहा है. इस जनपद का सम्बंध महान ऋषियों से रहा, सेनानियों से रहा, फिर क्यों पहचान का संकट पैदा हुआ? 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी हमने अनेक नौजवानों को स्मार्टफोन टैबलेट दिया गया, आधी आबादी को चेक वितरण किया गया, एक हफ्ते पहले इसी मंच से हमारे डिप्टी सीएम पाठक जी ने रोजगार मेले में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर दिए. हम लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »