बांदा में महिलाओं की चैन स्नेचिंग गैंग, ऐसे देती थी वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने चैन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गैंग के 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह गैंग मंदिरों और मेलों जैसी भीड़भाड़ वाले जगहों पर चैन स्नेचिंग का काम करती थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं के पास से 5 लाख रुपये से ज्यादा के गहने बरामद हुए हैं.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 25 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने ऐसी शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो मंदिरों और मेलों जैसी भीड़भाड़ वाले जगहों पर चैन स्नेचिंग का काम करती थीं.  पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं के पास से 5 लाख रुपये से ज्यादा के गहने बरामद हुए हैं.

दरअसल, बांदा में आए दिन चैन स्नेचिंग की एफआईआर दर्ज हो रही थीं. इसी दौरान 24 सितंबर को जसपुरा थाना इलाके में मेले का आयोजन किया गया था. यहां भी करीब आधा दर्जन महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना हुई. पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में जांच पड़ताल शुरू की.

Advertisement

हिरासत में लेकर महिलाओं से पूछताछ

इसी दौरान शक के आधार पर कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह कौशांबी जिले की रहने वाली हैं. बांदा समेत आसपास के इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देती हैं. 

पहले करतीं दोस्ती, फिर वारदात को अंजाम

आरोपी महिलाएं पहले अन्य महिलाओं के पास जाकर बैठतीं. उनसे मित्रता करती और साथ हो लेतीं. मौका पाकर उनके गहनों पर हाथ साफ कर देतीं. पुलिस ने सभी पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनके कब्जे से 9 मंगलसूत्र, एक चेन और नगदी बरामद की है. 

मामले में एसपी ने कही ये बात

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जसपुरा पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी महिलाएं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर महिलाओं से चेन स्नैचिंग कर लेती थी. आरोपी के कब्जे से 9 सोने के मंगलसूत्र, एक चैन सहित कुछ नगदी बरामद हुई है. फिलहाल, उन्हें जेल भेजकर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उनके बारे आसपास के जिलों में भी पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कितने वारदात को अंजाम दे चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »