दलित युवक से जबरन खेतों में काम कराना चाहते थे दबंग, इनकार किया तो पत्थरों से कुचलकर मार डाला

यूपी के बांदा (Banda) में कुछ दबंगों ने शराब के नशे में एक दलित युवक की पत्थरों के कुचलकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Advertisement
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस. घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 06 जून 2024,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) में एक दलित युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा दूसरे घर अपनी दादी के पास जा रहा था, उसी दौरान गांव के दबंगों ने उसे रोक लिया और सड़क पर पटककर पत्थरों से हत्या कर दी. जब युवक की मां ने देखा तो परिजनों को बुलाया और तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह मामला गिरवां थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले शिवकरण ने पुलिस को बताया कि उनका 18 साल का बेटा रत्नेश सुबह अपने घर से दादी के पास जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे रोका और जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि तुम्हें खेतों में लकड़ियां लगाने को कहा था, तुमने नहीं लगाईं. अभी साथ चलो, वरना जान से मार देंगे.

इस पर बेटे ने विरोध किया तो उन्होंने सड़क पर गिरा गिराकर पत्थरों से सिर में वार किया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पत्थरों के वार से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जिला अस्पताल के डॉ. विनीत सचान ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया है. उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. 

Advertisement

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

DSP अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि 5 जून को गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक रत्नेश जिसको गांव में कुछ लोगों ने शराब के नशे में पत्थर मारे. परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »