बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, अवैध हथियार और डीबीआर बरामद

बुलंदशहर के खुर्जा में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस हत्याकांड के आरोपी रिंकू सैनी और भारत सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने डीवीआर और हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी.

Advertisement
तीन आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी. (Photo: ITG) तीन आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी. (Photo: ITG)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

UP News: बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. खुर्जा नगर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपी रिंकू सैनी और भारत सैनी को घायल अवस्था में दबोच लिया.

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटनास्थल के डीवीआर की बरामदगी के लिए खुर्जा के मुंडाखेड़ा नहर के पास ले जाया गया. इसी बीच दोनों आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की.

Advertisement

आरोपियों ने बरामद अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रिंकू सैनी और भारत सैनी के पैर में गोली लग गई. दोनों को घायल हालत में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटनास्थल का डीवीआर, एक अवैध पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया है. दरअसल, 25 और 26 अप्रैल की रात खुर्जा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड साथ रहने का बना रही थी दबाव, शादीशुदा शख्स ने गला घोंटकर की हत्या, बक्से में भरकर 180 km दूर फेंका शव

जीतू सैनी नाम के युवक का जन्मदिन था. इसी दौरान अमरदीप नाम के युवक ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया था, जिससे विवाद शुरू हुआ. बाद में अमरदीप ने अपने परिवार के सदस्य मनीष और आकाश को बुला लिया. देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई और गोलियां चलने लगीं.

Advertisement

इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

वहीं, इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, हेड कॉन्स्टेबल और बीट कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया था. सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement