हनुमान मंदिर में पढ़ी नमाज! वायरल हुआ बुलंदशहर का वीडियो तो 3 पर दर्ज हुई FIR

बुलन्दशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ओलिना में हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि दो के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई. घटना के बाद गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है.

Advertisement
बुलन्दशहर में मंदिर में नमाज का वीडियो वायरल (Photo: itg) बुलन्दशहर में मंदिर में नमाज का वीडियो वायरल (Photo: itg)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ओलिना में कुछ काम करने वाले लोगों द्वारा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, और दो के विरुद्ध शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने चालान कर जांच में जुटी है.

Advertisement

वीडियो बुलन्दशहर के गांव ओलिना का है. दर्ज एफआईआर के मुताबिक गामव के निवासी राजकुमार के मकान का निर्माण हो रहा है. जिसमें पड़ोसी गांव जहरा के राजमिस्त्री काम कर रहे थे. दोपहर में लंच के समय कुछ मजदूर खाना खाने के लिए चले गए,जबकि राजमिस्त्री असर मोहम्मद निर्माणाधीन मकान के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में चले गए. बताया जाता है कि इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर वहां नमाज पढ़ ली. जबकि असर मोहम्मद का साथी नज़र मोहम्मद भी वहां खड़ा हुआ था.

इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.जिसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना पाकर इंस्पेक्टर औरंगाबाद मोहम्मद असलम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और असर मोहम्मद को हिरासत में लेकर थाने ले आए. पुलिस ने प्रकरण में आरोपी असर मोहम्मद, नजर मोहम्मद, राजकुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. असर का चालान कर दिया गया है. 

Advertisement

इस प्रकरण में फोन पर जब थाना प्रभारी मोहम्मद असलम से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि मामला 31 तारीख  का है और प्रकरण में मौके पर पहुंच कर देखा गया तो पता चला कि जो संबंधित मजदूर थे और वहां पर कार्य कर रहे थे उन्होंने नमाज पढ़ ली थी जिससे दूसरे समुदाय के लोगों में गुस्सा भर गया. मामले में पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की.  मौके पर शांति बनी हुई है और घटना में विधिक कार्यवाही की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »