लखीमपुर: बॉयफ्रेंड ने बर्थडे के बहाने बुलाया घर, केक काटा-मौज मस्ती की, फिर दोस्तों संग किया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप!

लखीमपुर खीरी में जन्मदिन के मौके पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नानी के घर आई नाबालिग युवती को बॉयफ्रेंड ने बर्थडे मनाने के बहाने घर बुलाया. वहां प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने केक काटने के बाद युवती के साथ गैंगरेप किया.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 15 अगस्त के दिन एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई. सीतापुर की रहने वाली पीड़िता लखीमपुर में अपनी नानी के घर आई थी. पड़ोस में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने जन्मदिन मनाने के लिए युवती को अपने घर बुलाया, जहां उसके दो साथी मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया भी मौजूद थे. तीनों ने पहले केक काटकर बर्थडे मनाया और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का इलाज कराया और 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

बर्थडे केक काटने के बाद कमरे में दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता 15 अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ श्रीवास्तव के बुलाने पर उसके घर पहुंची थी. वहां पहले से सिद्धार्थ के दोस्त मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया मौजूद थे. आरोपियों ने पहले पीड़िता के साथ केक काटकर बर्थडे मनाया. इसके बाद सिद्धार्थ और उसके दोनों दोस्तों ने मिलकर बारी-बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को लहूलुहान हालत में कमरे में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना, अस्पताल में भर्ती

वारदात के बाद पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दीं.

Advertisement

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर के सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त को थाना सदर कोतवाली में तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़िता का उपचार कराया और मामला दर्ज किया. 16 अगस्त की बीती रात नामजद अभियुक्त सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »