'भूरा' बनकर की कोर्ट मैरिज, 3 बच्चों का पिता बनने के बाद निकला 'सुभान अहमद', फोन पर तीन तलाक देकर पत्नी को निकाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने अपनी पहचान और धर्म छिपाकर उससे कोर्ट मैरिज की. शादी के बाद तीन बच्चे हुए, लेकिन बाद में उसने फोन पर कथित तौर पर तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
पत्नी समेत बच्चों को घर से निकालने का आरोप.(Photo: Ritik Rajput /ITG) पत्नी समेत बच्चों को घर से निकालने का आरोप.(Photo: Ritik Rajput /ITG)

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर से रिश्तों में भरोसे और पहचान से जुड़े गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना नाम और धार्मिक पहचान छिपाकर उससे कोर्ट मैरिज की. शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए, लेकिन कुछ वर्षों बाद युवक ने कथित तौर पर फोन पर तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए. 

Advertisement

महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे तीनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता सुहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह महज तीन साल की थी, तभी उसके माता-पिता का निधन हो गया था. इसके बाद उसका पालन-पोषण स्योहारा स्थित उसके ताऊ के घर हुआ. आर्थिक तंगी के कारण उसने एक स्थानीय परिवार के यहां घरेलू काम करना शुरू कर दिया था.

यह भी पढ़ें: बिजनौर में शर्मनाक वारदात: 12वीं के छात्र ने सहपाठी छात्रा से कैफे में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त संग मिलकर किया ब्लैकमेल

महिला का कहना है कि जिस घर में वह काम करती थी, वहां एक व्यक्ति की शादी मुस्लिम युवती से हुई थी. उसी महिला का भाई अक्सर वहां आता-जाता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई.

Advertisement

'भूरा' नाम बताकर बढ़ाई नजदीकियां, फिर हुई कोर्ट मैरिज

पीड़िता के अनुसार, युवक ने अपना नाम भूरा बताया और खुद को हिंदू बताकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए. भरोसा जीतने के बाद दोनों ने वर्ष 2020 में बिजनौर में कोर्ट मैरिज कर ली.

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक का असली नाम सुभान अहमद है और वह मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है. उसका कहना है कि तब तक शादी हो चुकी थी, इसलिए उसने अपने वैवाहिक जीवन और भविष्य को देखते हुए समझौता कर पति के साथ रहना स्वीकार कर लिया.

शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए. परिवार सामान्य रूप से चल रहा था और सुभान अहमद धामपुर में सैलून चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था. बाद में उसने अपनी दुकान बंद कर दी और अकेले दिल्ली चला गया.

फोन पर कथित तीन तलाक, फिर बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप

महिला का आरोप है कि 12 जुलाई को सुभान अहमद ने उसे फोन किया और बातचीत के दौरान कथित तौर पर तीन तलाक देकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही. इसके साथ ही उसने उसे घर छोड़ देने के लिए भी कह दिया.

Advertisement

पीड़िता का कहना है कि पति के इस फैसले के बाद ससुराल वालों ने भी उसका साथ नहीं दिया. आरोप है कि उसे तीनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद वह कई दिनों तक बच्चों को लेकर इधर-उधर भटकती रही.

आखिरकार महिला ने पुलिस की शरण ली और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई. उसने पुलिस से न्याय दिलाने और अपने साथ हुए कथित धोखे व उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला की तहरीर के आधार पर धामपुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी सुभान उर्फ भूरा, पुत्र सिराजुद्दीन, निवासी स्योहारा चुंगी, धामपुर को गिरफ्तार कर लिया.

धामपुर कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी विस्तृत जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »