'तू तो भिखारी है...', जूता चुराई में 50 हजार के बदले मिले 5000 तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पीटा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को कमरे में बंद करके पीट दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 07 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दूल्हे को जूता चुराई की रस्म में अपनी साली को कम पैसे देना भारी पड़ गया. मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून के चकरौता निवासी निसार अहमद के पुत्र मो. साबिर की शादी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव गढ़मलपुर निवासी खुर्शीद की लड़की से तय हुई थी. शनिवार को देहरादून से बारात बिजनौर पहुंची. जिसके बाद शादी की रस्में चल रही थीं. रस्मों के क्रम के बीच में जूता चुराई की रस्म भी आई.

Advertisement

जूता चुराई के रस्म के चलते साली ने अपने जीजा के जूते चुरा लिए. रस्म के तहत साली ने जीजा को जूता वापस करने के लिए 50000 कि मांग की. हालांकि, दूल्हे ने सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल कर दिए. जिसके बाद दुल्हन के परिवार की कुछ महिलाओं ने दूल्हे को भिखारी बता दिया. इतनी बात पर बारातियों और दुल्हन के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों की बातचीत अचानक से लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई. बारातियों का कहना है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की. नौबत यहां तक आ गई की लाठी डंडे तक चलने लगे. 

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: बिजनौर में मुस्लिम परिवार के ट्रिपल मर्डर का मामला पुराना है, अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Advertisement

वहीं दूसरी ओर दुल्हन पक्ष का कहना है कि साली के द्वारा पैसे मांगने पर दूल्हे के परिवार वालों ने कहा कि आप लोगों ने हमें दहेज में क्या सोने की चीज दी है, जो की वजन में काफी हल्की है. पहनने के साथ ही टूट जाएगी. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने कहा कि आपको हमारी लड़की से प्यार है या फिर सोने से, जिसपर दूल्हे के परिवार ने जवाब दिया कि हमें पैसे से प्यार है. इसके बाद दूल्हे के परिवार ने लड़की के परिवार को धमकी भी दी. जिसको लेकर तकरार बढ़ गई. दोनों पक्षों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने झगड़े की सूचना यूपी डायल 100 पर दी.

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. बाराती और लड़की के परिवार वाले बिजनौर के थाना नजीबाबाद पहुंच गए, इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की बातचीत सुनी और पूरा मामला जाना. मिली जानकारी के अनुसार झगड़े के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो चुका है.

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हुआ था. फिलहाल अब समझौता हो चुका है. पूरे मामले को लेकर दुल्हे ने बताया कि सर मेरा नाम मुहम्मद शाबिर है. शादी में साली ने जूता चुराई की रस्म के तौर पर 50000 मांगे तो मैंने उनको 5000 दिए. जिसको लेकर विवाद हो गया. इसी बात को लेकर मेरे परिवारवालों की कमरे में बंद करके पिटाई की गई. पिटाई के लिए बाहर से लड़के भी बुलाए गए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिजनौर: शादी में खाने में देरी होने पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुई मारपीट,Video Viral

इधर, दुल्हन के भाई ने बताया कि बहन की बारात देहरादून से आई थी. लड़के का नाम शाबिर है. हमारी बहन का निकाह भी हो गया था. लेकिन जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हो गया. जूता चुराने पर हमारे तरफ से 50000 रुपये की डीमांड की गई थी. लेकिन दूल्हे पक्ष के लोगों ने पहले सिर्फ 500 रुपये दिए. वहीं, बाद में 5000 और दिए. इसके बाद दूल्हे के भाई ने सोने को हम लोगों के ऊपर फेंक कर मारा. इस पर मैंने कहा कि भाई इसका मतलब तुम्हें सोने से प्यार है, हमारे बहन वहन से प्यार नहीं है.

इसी बात पर विवाद हो गया. जिसके बाद दुल्हे का भाई बोलने लगा कि कल आओ तुम्हें कल बताएंगे. इन सब बातों को लेकर हम अपनी बहन को भेजने को लेकर राजी नहीं हो रहे थे. फिलहाल अब मामले का समझौता हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »