पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को कांवड़ियों ने पीटा, VIDEO वायरल

बिजनौर में एक पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे को कांवड़ियों ने पीट दिया. जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे को कांवड़ियों ने पीटा.  (Photo: Screengrab) पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे को कांवड़ियों ने पीटा. (Photo: Screengrab)

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां कांवड़ियों द्वारा पेट्रोल पंप स्वामी के बेटे के साथ मारपीट की गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. घटना थाना नगीना क्षेत्र के बढ़ापुर रोड चौराहे की बताई जा रही है.

मारपीट में घायल हुआ पेट्रोल पंप संचालक का बेटा

मिली जानकारी के अनुसार कुछ कांवड़िये बढ़ापुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुके थे और अपनी कांवड़ में धूपबत्ती जला रहे थे. पेट्रोल पंप परिसर में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण पेट्रोल पंप मालिक के बेटे ने कांवड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से धूपबत्ती जलाने से मना किया. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बच्चा चोर होने के शक..., मानिसक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा, सामने आया वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों के समूह ने पेट्रोल पंप स्वामी के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी. वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि कुछ लोग पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को मुस्लिम बताकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं, जबकि बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मालिक का परिवार हिंदू है.

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पीड़ित को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, लेकिन कांवड़ियों का समूह लगातार मारपीट करता रहा. भीड़ के आक्रामक रवैये के बीच पुलिसकर्मी हालात को काबू में करने की कोशिश करता नजर आता है. मारपीट में पेट्रोल पंप स्वामी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

पुलिस ने क्या कहा?

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. थाना नगीना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर धार्मिक आस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के बीच संतुलन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग जलाने से बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे लेकर पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा एहतियात बरतना स्वाभाविक माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »