'मुझसे गलती हो गई...', महाकुंभ पर भड़काऊ पोस्ट लिखने वाले ने रोते हुए मांगी माफी

आरोपी युवक ने फेसबुक पर लिखा था कि कुछ भी हो जाए, अब कुंभ मेला नहीं होने देंगे. चाहे कितने भी सर कलम हो जाए. उसने मुसलमानों से कहा- जिहाद करो . राम मंदिर का 2025 आखरी साल होगा. यह मामला तब प्रकाश में आया जब हिंदू संगठनों सहित कई स्थानीय लोगों ने पुलिस का ध्यान एक्स पर पोस्ट की ओर दिलाया.

Advertisement
बरेली के आरोपी का माफी मांगते वीडियो वायरल हुआ है बरेली के आरोपी का माफी मांगते वीडियो वायरल हुआ है

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 11 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी और प्रयागराज में होने जा रहे कुंभ को लेकर कमेंट किया है. इसके कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. बस फिर क्या था. आरोपी को गलती का ऐहसास हुआ और थाने के हवालात से बाहर आते हुए कहने लगा कि उससे गलती हो गई, वह सबका सम्मान करेगा. अब उसे माफ कर दिया जाए और कोई पोस्ट नहीं करेगा. 

Advertisement

दरअसल, आरोपी युवक ने फेसबुक पर लिखा था कि कुछ भी हो जाए, अब कुंभ मेला नहीं होने देंगे. चाहे कितने भी सर कलम हो जाए. उसने मुसलमानों से कहा- जिहाद करो . राम मंदिर का 2025 आखरी साल होगा. यह मामला तब प्रकाश में आया जब हिंदू संगठनों सहित कई स्थानीय लोगों ने पुलिस का ध्यान एक्स पर पोस्ट की ओर दिलाया. हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी की पोस्ट से हिंदू समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था.

माफी मांगते युवक का वीडियो वायरल

अब पुलिस की ओर से प्रेस को वीडियो जारी किया गया है, जिसमें आरोपी पुलिस हवालात से बाहर आता दिखाई दे रहा है. युवक दोनों हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांग रहा है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई. अब उसे माफ कर दिया जाए. अब आगे से कोई भी ऐसी गलती नहीं करेगा और कोई पोस्ट नहीं करेगा. वह बार-बार हाथ जोड़कर और माफी मांगता दिखाई दे रहा है.

Advertisement

प्रेम नगर क्षेत्र का है मामला

बता दें कि बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र के रहने वाले मैजान रजा ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट वायरल की, जिसमें उसने लिखा कि कुछ भी हो जाए, कुंभ मेला नहीं होने देंगे. इसके अलावा कई और भड़काऊ पोस्ट भी वायरल की. हिंदू संगठन के नेता पंडित के.के शंखधार ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की एक्स ट्विटर के माध्यम से शिकायत कीगई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया.

युवक किया गया तुरंत गिरफ्तार

जैसे ही इस मामले की शिकायत हुई, खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया. आरोपी युवक को थाना प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है आरोपी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई कर चुका है. 30 वर्षीय युवक बॉडी बिल्डिंग का शौकीन है और उसने सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल करके शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की.

क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना प्रेम नगर में 16.25 एक अभियोग पंजीकृत किया गया. आरोपी मैजान उर्फ फैज पुत्र असलम चौधरी जो कि तालाब किला क्षेत्र का रहने वाला है. दूसरे धर्म के प्रति, मंदिर और माननीय मुख्यमंत्री के प्रति धमकी भरी गैरकानूनी बात कही की. इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement