उत्तर प्रदेश के बरेली में प्राचीन धोपेश्वर नाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौड़ ने घर में सुसाइड कर लिया. सुसाइड करने से पहले सेवादार विजय राठौड़ ने एक 32 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिसमें वह रोता हुआ दिखाई दे रहा है. उसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरी कहानी सुनाई है .
रात-रात भर सो नहीं पता
वीडियो में वह कहते हुए दिख रहा है कि उसके पास जिंदा रहने की ताकत नहीं बची है, वह कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान है औक रात-रात भर सो नहीं पता है. वह कहता है कि जिंदगी को खत्म करने जा रहा हूं, वंशिका तुम खुश रहो जाकर अपनी शादी करो. मैं वंशिका के घर वालों की प्रताड़ना से टूट चुका हूं. इन लोगों ने मेरा कैरियर और मानसिक शांति सब खत्म कर दी है मैं फांसी लगाकर अपनी जान दे दूंगा. मेरी मौत के लिए चार लोग जिम्मेदार है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. इस आत्महत्या की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.
मां के मंदिर जाते ही कर लिया सुसाइड
बताया जा रहा है बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के रहने वाले विजय राठौड़ धोपेश्वर नाथ मंदिर में सेवादार के पद पर था. बताया जा रहा है वह अपनी बहन को स्कूल छोड़ कर घर लौट आया था. विजय की मां कुसुम लता ने उसे चाय दी और उसके बाद वह मंदिर चली गई. जैसे ही मां लगभग सुबह 9:30 बजे मंदिर से घर लौट कर आई तो देखा की विजय की लाश फंदे से लटकी हुई है. वह चीख पड़ी , यह देखते ही पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई. तुरंत ही परिवार के लोगों ने बड़े बेटे अजय को मौके पर बुलाया. लाश को तुरंत नीचे उतरवाया गया, देखा कि उसकी सांसे थम चुकी हैं. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट भी पहुंची. शव को कब्जे में ले लिया गया है पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है.
लड़की से करता था बहुत प्यार
बताया जा रहा है विजय 2 साल पहले क्षेत्र की ही एक वंशिका नाम की लड़की से बहुत प्यार करता था, वह शादी करना चाहता था लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज भी किया. शादी की इच्छा जाहिर की लेकिन कुछ समय बाद वंशिका ने शादी करने के साथ इनकार कर दिया. कुछ समय बाद वंशिका ने मैसेज किया कि उसकी शादी अब कहीं और तय हो गई है. इसके बाद वह परेशान रहने लगा, उसने उसके मम्मी पापा से विनती की कि वंशिका से उसकी शादी कर दें लेकिन परिवार के लोगों ने साफ इनकार कर दिया
चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक विजय ने 32 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमें वह अपने बड़े भाई अजय राठौर और घरवालों पर बंधक बनाकर तीन दिन तक पीटाई का आरोप भी लगा रहा है. उसने आगे कहा कि मेरे घरवाले भी वंशिका के साथ मिल गए हैं, मेरे साथ मारपीट करते हैं और थाने में झूठी शिकायत की जाती है.
कृष्ण गोपाल राज