सुलह करने आए थे, अर्थी उठी... इज्जत नगर में दामाद ने सास और 19 साल के साले की ली जान, पत्नी अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग

UP के बरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां आपसी विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई. एक सिरफिरे दामाद ने अपनी ही सास और साले को मौत के घाट उतार दिया, जबकि पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़ दिया.

Advertisement
मौके पर पहुंचे एडीजी और एसपी.(Photo:Screengrab) मौके पर पहुंचे एडीजी और एसपी.(Photo:Screengrab)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

UP News: बरेली के रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान दोहरा हत्याकांड होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए बुलायी गई पंचायत मौत के अखाड़े में तब्दील हो गई. आरोपी दामाद अफसर खान ने अंधाधुंध चाकूबाजी कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी.

दरअसल, अफसर खान और उसकी 24 वर्षीय पत्नी सायमा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी झगड़े का समाधान निकालने के लिए दोनों पक्ष पंचायत में मौजूद थे. पंचायत चल ही रही थी कि अचानक अफसर खान ने जेब से चाकू निकाला और हमला बोल दिया.

Advertisement

किसी को नहीं मिला संभलने का मौका
आरोपी ने सबसे पहले अपनी सास आसमा (45) और साले आदिल (19) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. जब पत्नी सायमा बीच-बचाव करने आई, तो उसने उसे भी लहूलुहान कर दिया. अस्पताल ले जाते समय आसमा और आदिल की मौत हो गई, जबकि सायमा का इलाज चल रहा है.

पुलिस का एक्शन और सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना मिलते ही ADG बरेली जोन रमित शर्मा, SSP अनुराग आर्य और SP सिटी मानुष पारिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

SSP अनुराग आर्य ने बताया, "पति-पत्नी के समाधान को लेकर पंचायत चल रही थी, तभी आरोपी अफसर ने हमला कर दिया. मौके पर लगे सीसीटीवी की DVR कब्जे में ले ली गई है. परिवार ने बताया कि दो बार पहले भी सुलह हो चुकी थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ."

Advertisement

पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं. घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement