उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में करवाचौथ से पहले एक महिला और पुरुष के लापता होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, दोनों 8 अक्टूबर को अपने-अपने घरों से अचानक चले गए. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था. महिला और पुरुष दोनों ही शादीशुदा है.
मामले के अनुसार, अमित गुप्ता की शादी करीब 15 साल पहले अनीता देवी से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं. वहीं, नीलम पांच बच्चों की मां बताई जा रही हैं. परिजनों का आरोप है कि दोनों घर से जाते समय नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गए. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
दोनों के लापता होने से उनके परिवार परेशान हैं. पीछे छूटे आठ बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. परिजनों ने पुलिस से दोनों की तलाश करने की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनकी तलाश में परेशानी आ रही है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
हालांकि, दोनों के मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को काफी दिक्कत हो रही है. उधर, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. घर में उनकी ठीक से देखभाल करने वाला कोई नहीं है.
सैयद रेहान मुस्तफ़ा