घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक नियम, कांवड़ यात्रा के लिए बांदा पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए बांदा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. चित्रकूट जाने वाले कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. जरूरत पड़ने पर छोटे वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा. पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था जरूर देख लें.

Advertisement
इन रास्तों से जा सकेंगे छोटे वाहन.(File Photo: Siddhartha Gupta/ITG) इन रास्तों से जा सकेंगे छोटे वाहन.(File Photo: Siddhartha Gupta/ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बांदा पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कांवड़ यात्रा के दौरान जिन मार्गों से श्रद्धालु चित्रकूट धाम की ओर जाएंगे, उन रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल बांदा से चित्रकूट धाम पहुंचते हैं और वहां से पवित्र जल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: बांदा रोडवेज में डीजल घोटाले का बड़ा खुलासा, 14 हजार लीटर का हिसाब गायब, 3 कर्मचारी सस्पेंड

बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर यह ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी वजह से चित्रकूट जाने वाले नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.

ASP ने बताया कब और कहां रहेगा डायवर्जन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि सावन माह के सोमवार और कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी. बांदा से चित्रकूट जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

Advertisement

उन्होंने बताया कि यदि कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है तो बाईपास चौराहा अतर्रा रोड से छोटे वाहनों का भी प्रवेश अस्थायी रूप से रोका जा सकता है. स्थिति के अनुसार ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे.

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी अवश्य लें और पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें.

इन रास्तों से जा सकेंगे छोटे वाहन

पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, शनिवार और रविवार को बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे में चित्रकूट जाने वाले छोटे वाहन बांदा-बिसंडा-पहाड़ी-चित्रकूट मार्ग या फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उपयोग कर सकते हैं.

वहीं, सभी प्रकार के भारी वाहनों को केवल बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बिसंडा कट तक ही अनुमति दी गई है. इसके आगे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लागू की गई है. लोगों से सहयोग की भी अपील की गई है.

इन मार्गों पर सामान्य रहेगा आवागमन

बांदा पुलिस के अनुसार, बांदा-बेंदाघाट (फतेहपुर), बांदा-चिल्ला (कानपुर), बांदा-हमीरपुर, बांदा-महोबा और बांदा-कालिंजर मार्गों पर सामान्य दिनों की तरह सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा.

Advertisement

इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख शिव मंदिरों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है.

बांदा पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »