जवानी में किया मर्डर, बुढ़ापे में पहुंचा जेल! 40 सालों तक रहा फरार, शहर में कदम रखते ही गिरफ्तार

जवानी में डकैती और हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी कल्लू सिंह आखिरकार 40 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हुआ आरोपी भेष बदलकर रिश्तेदारों के यहां 40 सालों से छुप रहा था.

Advertisement
जवानी में किया मर्डर, बुढ़ापे में पहुंचा जेल (Photo: itg) जवानी में किया मर्डर, बुढ़ापे में पहुंचा जेल (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 40 सालों से से फरार चल रहा था. हैरानी की बात ये है कि आरोपी कल्लू सिन्धन ने जवानी में अपराध किया और बुढ़ापे में जेल की हवा खा रहा है. पूरे चार दशकों से वह भेष बदलकर अपनी रिश्तेदारी में छुपकर इधर- उधर रह रहा था. इसके खिलाफ डकैती, हत्या जैसे गंभीर मुकदमें दर्ज हैं.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब से उसने अपराध किए तब से लेकर अबतक उसने जिले में कदम नही रखा, जैसे ही रखा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, अब वह 65 वर्ष का है.

मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कल्लू सिंह के खिलाफ 1984 में लसड़ा गांव में हुई डकैती और हत्या के सम्बंध में केस दर्ज किया था. पुलिस ने उस समय उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी फरार हो गया था. आरोपी के खिलाफ कई बार अदालत ने भी वारंट जारी किया था.  

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब मैंने वारदात को अंजाम दिया तो पकड़ा गया, लेकिन जेल से रिहा होने के बाद कभी बांदा में पैर नहीं रखा था. आज जैसे ही कदम रखा साहब आप लोगों ने पकड़ लिया.

Advertisement

मालूम हुआ कि उसने फतेहपुर जिले में अपनी रिश्तेदारी में छुपकर रहने के दौरान 1992 में रिश्तेदारों से दुश्मनी के चक्कर में उसने फिर एक दूसरा मर्डर कर दिया था, जिसके बाद वहां पुलिस ने इसे जेल भेजा था. आरोपी अपनी जवानी में  छोटे से लेकर बड़े अपराध पल भर में कर देता था, अब 65 वर्ष की उम्र में जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया और उसके पास कुछ भी नही बचा.

SP पलाश बंसल ने बताया कि कल्लू सिंह जो थाना पैलानी क्षेत्र का रहने वाला है, इसके खिलाफ डकैती और हत्या जैसे बड़े अपराध दर्ज हैं. वह पिछले 40 सालों से फरार चल रहा था और इधर उधर भेष बदलकर रह रहा था. पुलिस टीमें लगाई गई थी, सूचना मिलने पर बांदा जिले में आते ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जेल भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »