खुले में कुर्बानी पर रोक, सड़क पर नहीं पढ़ पाएंगे नमाज... बकरीद से पहले एक्शन मोड में योगी सरकार

बकरीद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त गाइडलाइंस जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू रहेगी, साथ ही अवैध स्लॉटर हाउस और खुले में मांस बिक्री पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement
बकरीद को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी हुई है. (Photo ITG) बकरीद को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी हुई है. (Photo ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सड़क जाम कर नमाज पढ़ने की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी. सभी धार्मिक आयोजन केवल उनके परंपरागत और निर्धारित स्थलों पर ही किए जाने चाहिए. बकरीद के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

बकरीद को लेकर जारी हुईं सख्त गाइडलाइंस
त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी देने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रतिबंधित पशुओं पर जीरो टॉलरेंस 
प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को लेकर सरकार ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने का आदेश दिया है. नियम न मानने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी.

अवैध मांस की बिक्री पर रोक
अवैध स्लॉटर हाउस और खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. जनता की समस्याओं के लिए हर ब्लॉक में लगेगी 'साप्ताहिक चौपाल'. आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सरकार अब सीधे आपके ब्लॉक तक पहुंच रही है.

मौके पर ही होगा समाधान
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, अब राज्य के हर विकास खंड में साप्ताहिक चौपाल का आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके.

Advertisement

शिकायतों में लापरवाही पर कड़ा एक्शन
आईजीआरएस (IGRS) और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है.

भू-माफियाओं और अवैध खनन पर चलेगा हंटर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था और जनहित के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई अक्षम्य होगी. इसके साथ ही राज्य में अवैध खनन और भू-माफियाओं के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि अवैध कब्जों और काले धंधे पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement