UP: शादी का झांसा देकर महिला से रेप, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात... युवक गिरफ्तार

बलिया में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने 24 साल की महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई थी, तो उसका गर्भपात भी कराया गया.

Advertisement
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म. (Photo: Representational ) शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • बलिया,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में शादी का झांसा देकर 25 साल की एक महिला से रेप करने के आरोप में 24 साल के एक युवक को गिरफ़्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार पूरब टोला फुलवारी गांव का रहने वाला कृष्ण राजभर (24) कथित तौर पर छह साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और उससे शादी करने का वादा करता रहा.

Advertisement

नौकरी मिलेगी तो करूंगा शादी... का किया था वायदा

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तो राजभर ने उससे कहा कि वह अभी नौकरी की तैयारी कर रहा है और इसलिए इस समय कोई खर्च नहीं उठा सकता. उसने महिला से गर्भपात करवाने के लिए भी कहा.

यह भी पढ़ें: मेरठ में नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने दबोचा तो टेढ़ी हो गई चाल

महिला ने आरोप लगाया कि उसने गर्भपात की गोलियां खा लीं. इस शर्त पर राज़ी होते हुए कि राजभर को नौकरी मिल जाने के बाद वे शादी कर लेंगे. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राजभर को नौकरी मिल जाने के बाद वह शादी के बारे में बात करने के लिए उसके घर गई. लेकिन उसके परिवार वालों ने उसके साथ गाली-गलौज की. फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

Advertisement

एएचओ ने क्या कहा?

कोतवाली थाना के SHO क्षितिज त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर कृष्ण राजभर के खिलाफ BNS की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना), 89 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात करवाना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. SHO ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ़्तार कर लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement