UP: बहन की शादी के लिए पैसे नहीं जुटा सका शिक्षक, खत्म कर ली खुद की जिंदगी

बलिया में 25 वर्षीय कोचिंग शिक्षक मनीष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह आर्थिक तंगी और बहन की शादी के खर्च को लेकर गहरे तनाव में था. पुलिस के अनुसार सीमित आय के कारण वह खर्च पूरे नहीं कर पा रहा था. घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बलिया में टीचर ने किया सुसाइड. (Photo: Representational ) बलिया में टीचर ने किया सुसाइड. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • बलिया,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 25 साल के एक युवा शिक्षक ने जिंदगी से हार मान ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड कस्बे के बिथुआ मोड़ निवासी मनीष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

Advertisement

मनीष एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता था और स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढ़ाकर अपने परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था. परिवार की जिम्मेदारियां उसके कंधों पर थीं, लेकिन सीमित आय और बढ़ते खर्चों के बीच वह खुद को असहाय महसूस करने लगा था. खासतौर पर अपनी बहन की शादी को लेकर वह काफी चिंतित था. शादी की तारीख नजदीक थी, लेकिन आर्थिक संसाधनों का अभाव उसे अंदर ही अंदर तोड़ रहा था.

बहन की शादी और आर्थिक तंगी से परेशान था मनीष
बताया जा रहा है कि मनीष ने सोमवार शाम को उसी कोचिंग संस्थान के परिसर में, जहां वह बच्चों को भविष्य बनाने की सीख देता था, अपनी जिंदगी का अंत कर लिया. उसने लोहे के एंगल से लटककर यह खौफनाक कदम उठाया. जिस जगह से बच्चों को सपनों की उड़ान मिलती थी, वहीं एक युवा शिक्षक का सपना हमेशा के लिए टूट गया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस उपाधीक्षक (रसड़ा) आलोक गुप्ता के अनुसार प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव इस आत्मघाती कदम की मुख्य वजह सामने आ रही है. उन्होंने बताया कि मनीष अपनी बहन की शादी के लिए पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा था और यही चिंता उसे भीतर ही भीतर खा रही थी. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement