बागपत के बिजलीघर में 'बाढ़',ट्रांसफॉर्मर भी डूबे,घुटनों तक पानी में जूझते रहे कर्मचारी, VIDEO

बागपत में मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी. बराल गांव का बिजली उपकेंद्र तालाब में तब्दील हो गया, जहां ट्रांसफॉर्मर तक पानी में डूब गए. घुटनों तक पानी में खड़े होकर कर्मचारियों ने हालात संभाले, जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
बिजलीघर में 'बाढ़', ट्रांसफॉर्मर डूबे (Photo: itg) बिजलीघर में 'बाढ़', ट्रांसफॉर्मर डूबे (Photo: itg)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में आसमान से बरसी आफत ने बराल गांव के बिजली उपकेंद्र की पूरी तस्वीर बदल दी. मूसलाधार बारिश के बाद ऐसा जलभराव हुआ कि पूरा बिजलीघर किसी तालाब जैसा नजर आने लगा. चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी था, हाई वोल्टेज उपकरण पानी मे डूबे तो घुटनों तक पानी में खड़े होकर कर्मचारियों को हालात संभालने पड़े.
 
दरअसल, बागपत जिले में हुई तेज बारिश के बाद बराल गांव स्थित पावर प्लांट पूरी तरह जलमग्न हो गया. उपकेंद्र परिसर में भारी मात्रा में पानी भर जाने से कर्मचारियों के सामने काम करना चुनौती बन गया. बिजलीघर के अंदर जहां नजर डालो, वहां सिर्फ पानी ही दिखाई दे रहा था. कर्मचारियों को घुटनों तक भरे पानी में उतरकर व्यवस्थाएं संभालनी पड़ीं. बारिश का पानी उपकेंद्र के भीतर रखे ट्रांसफॉर्मर और अन्य महत्वपूर्ण विद्युत उपकरणों तक पहुंच गया. 

Advertisement

बिजली से जुड़े उपकरणों के पानी की चपेट में आने का खतरा बढ़ने पर विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए बिजली आपूर्ति रोक दी, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. इससे आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. उपकेंद्र में जलभराव का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बन गया.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरा बिजलीघर पानी से लबालब भरा हुआ है और कर्मचारी पानी के बीच खड़े होकर हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया. फिलहाल विभाग द्वारा पानी निकाल दिया गया है. 

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »