बागपत की मीटिंग में पहुंचा 'VIP' लंगूर... कुर्सी छोड़कर खड़ी हुईं DM साहिबा, बोलीं- इधर बैठ जाओ

बागपत में किसान दिवस की बैठक के दौरान एक लंगूर अचानक सभा में पहुंच गया. डीएम अस्मिता लाल ने बिना घबराए अपनी कुर्सी छोड़ दी और उसे बैठने का इशारा किया. यह अनोखा नजारा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
किसान दिवस की बैठक में ‘VIP’ बना लंगूर (Photo: Screengrab) किसान दिवस की बैठक में ‘VIP’ बना लंगूर (Photo: Screengrab)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

बागपत के विकास भवन में आयोजित किसान दिवस की बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक अनोखा मेहमान अचानक सभा में पहुंच गया. किसानों की समस्याएं सुनने के लिए चल रही इस बैठक में एक लंगूर की एंट्री ने पूरे माहौल को बदल दिया और गंभीर माहौल में भी हल्की मुस्कान ला दी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

दरअसल, किसान समाधान दिवस की इस बैठक में जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज राय मौजूद थे. किसान अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख रहे थे और बैठक सामान्य तरीके से चल रही थी. तभी अचानक ‘मटरू’ नाम का एक लंगूर वहां पहुंच गया.

‘मटरू’ की अचानक एंट्री से बदला माहौल

लंगूर पहले किसानों के बीच टेबलों पर घूमता रहा और फिर सीधे जिलाधिकारी अस्मिता लाल के पास पहुंच गया. आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन डीएम ने पूरी तरह शांत और सहज व्यवहार दिखाया. उन्होंने तुरंत अपनी कुर्सी छोड़ दी और मुस्कुराते हुए लंगूर की तरफ इशारा करते हुए कहा, इधर बैठ जाओ.

इस नजारे को देख वहां मौजूद लोगों के लिए हैरानी और मनोरंजन दोनों का कारण बन गया. किसी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि मटरू कोई नया मेहमान नहीं है. वह अक्सर कलेक्ट्रेट परिसर में नजर आता रहता है और वहां के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच काफी जाना-पहचाना है. इससे पहले भी वह कई बार वहां देखा गया है.

Advertisement

किसानों की गंभीर बैठक में हंसी का माहौल

बता दें इससे पहले भी एक बार मटरू किसान धरने के दौरान डीएम के पास पहुंच गया था. उस समय उसने डीएम का पल्लू पकड़ लिया था और किसानों के बीच बैठ गया था, जिससे वह पहले ही चर्चाओं में आ चुका था. इस बार भी उसकी मौजूदगी ने बैठक को यादगार बना दिया और यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement