यूपी के बदायूं में खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन साल से बच्चे और ड्राइवर की मौत

बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई. जिस बच्चे की हादसे में मौत हुई है वो ट्रैक्टर मालिक का बेटा था, जबकि दूसरा व्यक्ति ड्राइवर था. ट्रैक्टर-ट्रॉली से निर्माण सामग्री को ढोने का काम किया जाता था.

Advertisement
खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (फाइल फोटो) खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • बदायूं,
  • 11 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और सड़क के किनारे बनी खाई में गिर गई. इस हादसे में एक ड्राइवर और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. ये हादसा अलापुर इलाके के उपरैला गांव में मंगलवार की शाम को हुई.  

पुलिस ने बताया कि अनोखे लाल नाम का व्यक्ति सीमेंट की दुकान चलाता है. उसने ड्राइवर चरण सिंह (34) को निर्माण सामग्री ले जाने के लिए काम पर रखा था. पुलिस ने कहा कि तीन साल के जिस बच्चे की मौत हुई है, उसका नाम सिद्धार्थ था और वो अनोखे लाल का बेटा था.   

Advertisement

बाइक वाले को बचाने में हुआ हादसा: पुलिस 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अलापुर थाने के SHO धनंजय सिंह ने कहा, "मंगलवार की शाम करीब छह बजे ड्राइवर चरण सिंह, तीन साल के सिद्धार्थ के साथ स्थानीय बाजार की ओर जा रहे थे. उन्होंने देखा कि रास्ते में एक ट्रक खड़ा हुआ है और सामने से एक बाइक आ रही है तो उसे बचाने के चक्कर में उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली से नियंत्रण खो दिया." 

इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत 

उन्होंने बताया कि इस वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और खाई में गिर गई, जिसमें बच्चे की तुरंत मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »