'इस्तीफा देकर बड़ा काम किया...', चंपत राय के इस्तीफे पर बोले बृजेश सिंह, कहा- SIT पर रखें भरोसा

पूर्व MLC बृजेश सिंह ने कहा कि चंपत राय ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर बड़ा काम किया है. SIT जांच पर भरोसा रखें. बृजेश सिंह ने 2027 चुनाव लड़ने के संकेत दिए और काशी जगन्नाथ रथयात्रा के शेड्यूल का एलान किया. पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बृजेश सिंह का बड़ा बयान.(Photo:Screengrab) अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बृजेश सिंह का बड़ा बयान.(Photo:Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

''चंपत राय जी की बड़ी जिम्मेदारी थी. इसलिए उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर बड़ा काम किया है. जांच चल रही है. जांच पर भरोसा रखिए, रिटायर्ड जज भी SIT में हैं...'' ये बातें पूर्व एमएलसी और ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने खास बातचीत में कहीं.

उन्होंने आगे बताया कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना मर्माहत करने वाली और दुखद घटना है. SIT गठित हो चुकी है. निष्पक्ष जांच होगी और दोषी बख्शें नहीं जाएंगे और कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी जरूर होगी.

Advertisement

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े पदाधिकारी के इस्तीफा और चल ही जांच के सवाल पर उन्होंने बताया कि जांच से वे पूरी तरह से सहमत है और निष्पक्ष जांच होगी नैतिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए और लोगों ने देखकर अच्छा काम किया है. जांच में दोषी को दंडित किया जाएगा इसमें कोई संदेह नहीं है.

2027 विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए साफ संकेत

2027 विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने बताया कि राजनीति में आए हैं तो राजनीति करना ही है, चुनाव लड़ना ही है, चुनाव लड़ने की खबर भी आपको कहीं से आएगी.

बृजेश सिंह से उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह के जौनपुर से ब्लॉक या फिर विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ये सनसनी फैलाई जा रही है. इसपर बहुत ध्यान नहीं देना चाहिए.

Advertisement

पूर्व एमएलसी और ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि 29 जुलाई से भगवान जगन्नाथ का स्नान शुरू हो जाएगा और फिर रथयात्रा मेला 16 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा जो 18 जुलाई तक चलेगा. देखें VIDEO:- 

उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ का रथशाला भी बनकर जल्द तैयार हो जाएगा और वह पूरे काशी का एक दर्शनीय स्थल रहेगा.

पुरी की तर्ज पर जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा के सवाल पर उन्होंने बताया कि चारों धाम और सभी शक्तिपीठ बनारस में मौजूद है. जिसमें से एक जगन्नाथ मंदिर भी है तो निश्चित रूप से धार्मिक और दर्शनीय स्थल बनकर उभरेगा.

वाराणसी के जगन्नाथ ट्रस्ट में रहेगा 'ऑनलाइन' लेखा-जोखा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना वाराणसी के उनके जगन्नाथ ट्रस्ट में न होने पाए, इसके बारे में उन्होंने बताया कि पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन दिखाता रहेगा. जिससे पूरी तरह से पारदर्शिका बनी रहेगी. जहां जाकर कोई भी पूरी जानकारी ले सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »