AI की मदद से पहन ली खाकी, बन गए 'अफसर'... रील वायरल हुई तो पहुंच गई असली पुलिस

एक क्लिक में वर्दी, दूसरे क्लिक में थाना और तीसरे क्लिक में 'औरैया पुलिस' का बैकग्राउंड... AI ने सब कुछ बना दिया. लेकिन सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की चाह में बनाई गई ये डिजिटल खाकी असली पुलिस की नजर से नहीं बच सकी. औरैया में एक युवक ने AI की मदद से खुद को पुलिस अफसर जैसा दिखाने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरें वायरल हुईं तो कहानी सीधे थाने पहुंच गई.

Advertisement
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाईं तस्वीरें. (Photo: Representational) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाईं तस्वीरें. (Photo: Representational)

सूर्य प्रकाश शर्मा

  • औरैया,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में सोशल मीडिया पर वायरल हुई वर्दी वाली तस्वीरों के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, एक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पुलिस यूनिफॉर्म और पुलिस विभाग से जुड़ा माहौल दर्शाने वाली तस्वीरें बनाई थीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. अब उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इन तस्वीरों से विभाग की छवि प्रभावित हो रही थी, जिसके बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक फेसबुक अकाउंट से कई तस्वीरें वायरल हो रही थीं. इन तस्वीरों में एक युवक पुलिस की वर्दी जैसे लिबास में दिखाई दे रहा था. कुछ तस्वीरों में उसके पीछे पुलिसकर्मी खड़े नजर आ रहे थे, जबकि एक तस्वीर में वह मेज पर पैर रखकर बैठा दिखाई दे रहा था.

यह भी पढ़ें: वर्दी पर ट्रिपल स्टार, ACP लिखी कार... मऊ में फर्जी अफसर बनकर धौंस दिखा रहा रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा गिरफ्तार

तस्वीरों के बैकग्राउंड में औरैया पुलिस भी लिखा हुआ था, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी. तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. लोग सवाल उठा रहे थे कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और क्या वास्तव में उसका पुलिस विभाग से कोई संबंध है. मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू की.

Advertisement

जांच के दौरान सामने आया कि तस्वीरें एआई तकनीक की मदद से तैयार की गई थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इसके बाद एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत औरैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला नारायणपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 32 वर्ष है. वह सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मार्ट में काम करता है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और कॉन्स्टेबल संजीव कुमार शामिल रहे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर एआई या अन्य माध्यमों से भ्रामक, फर्जी अथवा किसी संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री प्रसारित करने से बचें. ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »