अफेयर, ब्लैकमेलिंग और पैसों की डिमांड... किसान नेता आंचल मिश्रा हत्याकांड की पूरी कहानी; श्रावस्ती के जंगल में मिला था कंकाल

यूपी के श्रावस्ती में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी सूरज वर्मा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर किसान नेता आंचल मिश्रा को मौत के घाट उतारा और शव ककरदरी के घने जंगल में छिपा दिया.15 दिन बाद मिले कंकाल ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

Advertisement
श्रावस्ती पुलिस की गिरफ्त में आंचल मिश्रा हत्याकांड का आरोपी (फाइल फोटो) श्रावस्ती पुलिस की गिरफ्त में आंचल मिश्रा हत्याकांड का आरोपी (फाइल फोटो)

पंकज वर्मा

  • श्रावस्ती ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

Uttar Pradesh News: श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में जाने के बहाने निकली 25 वर्षीय आंचल मिश्रा की उनके प्रेमी सूरज वर्मा ने गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात को ककरदरी रेंज के जंगल में अंजाम दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को वहीं छोड़ दिया. मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की. 3 मार्च को आरोपी की निशानदेही पर जंगल से क्षत-विक्षत कंकाल और जले हुए कपड़े बरामद किए गए. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

15 दिन तक चलता रहा तलाश का नाटक

बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई निवासी आंचल मिश्रा के लापता होने के बाद उनके पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी. चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी सूरज वर्मा पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद आंचल के पति के साथ मिलकर उसे ढूंढने का नाटक करता रहा. पति को सूरज पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई. मोबाइल टावर लोकेशन ने आरोपी का सारा खेल बिगाड़ दिया और सच सामने आ गया.

ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सूरज वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सूरज के मुताबिक, आंचल के साथ उसका पिछले तीन-चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी का दावा है कि आंचल उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी और पैसे न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देती थी. इसी विवाद और डर के चलते सूरज ने 17 फरवरी को आंचल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया.

Advertisement

फॉरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई

ककरदरी जंगल में मिले अवशेषों की शिनाख्त आंचल के पति ने जूतों और कपड़ों के आधार पर की है. क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने संतोष मिश्रा की तहरीर पर आरोपी सूरज वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »