अमेठी वोटर लिस्ट विवाद: 200 जिंदा लोगों के नाम गायब, 4 दर्जन मृतकों के नाम दर्ज; चंदा जुटाकर हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण

यूपी के अमेठी में मतदाता सूची को लेकर प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. महमूदपुर न्याय पंचायत में लगभग 200 जीवित ग्रामीणों के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं, जबकि 48 से अधिक मृतकों के नाम अब भी सूची में बने हुए हैं.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

अभिषेक कुमार त्रिपाठी

  • अमेठी ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पंचायत मतदाता सूची की बड़ी धांधली सामने आई है. ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद बीएलओ सर्वे के बाद भी ना तो जिंदा लोगों के नाम जोड़े गए और ना ही मृतकों के नाम काटे गए. दशकों से मतदान कर रहे परेशान ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर न्याय पाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया. पवन कुमार समेत 137 लोगों ने रिट याचिका संख्या 10808/2026 दायर की है. इसके बाद अब प्रशासनिक अधिकारी जांच-पड़ताल के लिए गांव के चक्कर लगा रहे हैं. पूरा मामला महमूदपुर न्याय पंचायत का है. 

Advertisement

चंदा लगाकर हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीणों मो. अयाज खान, मो. रेयाज और हालिकुल निशा ने बताया कि वे पिछले 40 सालों से लगातार मतदान करते आ रहे हैं. इस बार अचानक उनके और उनके परिजनों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जबकि मृत लोगों के नाम दर्ज हैं. अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों को आपस में चंदा इकट्ठा करके कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.

यह भी पढ़ें: 'शुक्र है राम ने अल्पसंख्यक को नहीं मारा...' UP चुनाव आयोग CEO ने वोटर लिस्ट में गलती पर दिया ये जवाब

हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद अधिकारियों में हड़कंप

हाईकोर्ट में मामला पहुंचने और वहां सुनवाई के दौरान लगी फटकार के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. अब अधिकारी गांव का दौरा कर घर-घर जाकर पड़ताल कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक उनके नाम मतदाता सूची में दोबारा नहीं जोड़े गए हैं. वर्षों से वोट दे रहे ग्रामीणों को अपने लोकतांत्रिक मताधिकार से वंचित होने का खतरा सता रहा है, जिससे इलाके में काफी नाराजगी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी तो खैर नहीं! अब इन अफसरों की तय होगी जवाबदेही

अपर जिलाधिकारी ने दी सफाई

इस पूरे मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मामले में अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने कहा कि यह प्रकरण अभी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है. कोर्ट की तरफ से अभी तक कोई भी अंतिम आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. जैसे ही न्यायालय का कोई आदेश आएगा, उसके अनुसार आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »