पुलिस कस्टडी में 'मूंछों पर ताव'! महिला से चेन लूटने वाले शातिर बदमाशों की कैमरे के सामने हेकड़ी

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर छिनैती और झपटमारी करने वाले दो बेहद शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है.

Advertisement
अली और नाटे शातिर किस्म के बदमाश हैं (Photo- ITG) अली और नाटे शातिर किस्म के बदमाश हैं (Photo- ITG)

आलमगीर

  • संत कबीर नगर,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

Uttar Pradesh News: संत कबीर नगर की एसओजी और मेंहदावल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें गोरखपुर निवासी मोहम्मद कामिल उर्फ अली और मोहम्मद अहमद उर्फ नाटे शामिल हैं. दोनों झपटमारी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने जब इन्हें मीडिया के सामने पेश किया तो दोनों मूंछों पर ताव देते नजर आए. इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

आपको बता दें कि इन शातिर अपराधियों ने बीती 23 मई को ग्राम अछिया में एक महिला से पानी मांगने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा, नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए. 

पानी मांगने के बहाने लूटी थी चेन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखे बेखौफ

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने महिला से लूटी गई सोने की चेन को 25 हजार रुपये में बेच दिया था. दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस की गिरफ्त में आने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी दोनों अपराधियों की हेकड़ी कम नहीं हुई और वे कैमरे के सामने अपनी मूंछों पर ताव देते हुए नजर आए.

हत्या और गैंगस्टर का इतिहास, सामान के साथ गांजा भी बरामद

Advertisement

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 2.1 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये कैश, लाल मिर्च पाउडर, पर्स और सिम कार्ड बरामद किया है.इन अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिसमें से एक पर हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. गांजा मिलने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भी केस दर्ज किया है.

पुलिस टीम को मिला 25 हजार रुपये का इनाम

इस शानदार और सफल खुलासे से खुश होकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कामयाबी हासिल करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »