सड़क पर रुके, शादी वाले घर में पहुंचकर खाए मठा के आलू... इटावा में अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज, Video

सैफई से लौटते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अचानक सड़क किनारे रुके और एक शादी समारोह में पहुंच गए. वहां घर के लोगों के साथ मठा के आलू का आनंद लिया. इस सहज और सरल अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्थानीय लोग इसे नेताजी मुलायम सिंह यादव की याद दिलाने वाला व्यवहार मान रहे हैं.

Advertisement
अचानक शादी वाले घर में पहुंचे अखिलेश यादव. (Photo: Screengrab) अचानक शादी वाले घर में पहुंचे अखिलेश यादव. (Photo: Screengrab)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सहज और सरल अंदाज देखने को मिला. सैफई से लौटते समय अखिलेश अचानक सड़क किनारे रुके और एक शादी वाले घर में पहुंच गए. वहां उन्होंने मट्ठा के आलू की सब्जी चखते हुए लोगों के साथ फोटो खिंचवाए. उनका यह अंदाज देखकर स्थानीय लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव की यादों में खो गए.

Advertisement

लखनऊ से सैफई आते समय एक्सप्रेस-वे से जैसे ही काफिला नीचे आया तो सड़क पर कुछ युवा उनके स्वागत में खड़े हुए थे, तभी उन्होंने गाड़ी रुकवाई और देखा कि सड़क के किनारे एक टेंट लगा हुआ है और वहां शादी का कार्यक्रम है और दावत चल रही है तो रुक गए. उस घर में अचानक पहुंच गए तो वहां खुशी की लहर दौड़ गई.

यहां देखें Video...

लोग हक्के-बक्के रह गए कि अखिलेश यादव उनके बीच आए हैं. यह आदत तो नेताजी मुलायम सिंह यादव की थी कि वह अपने क्षेत्र में किसी के घर में भी जाकर भोजन करने लगते थे. वहां घर में पहुंचने पर अखिलेश यादव ने प्लास्टिक के गिलास में मठा के आलू की सब्जी का आनंद लिया.

दरअसल, 13 फरवरी को सैफई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हवाई पट्टी के निकट नगला कहरी गांव के रहने वाले किसान राजेंद्र सिंह के बेटे की हल्दी और मंडप का कार्यक्रम चल रहा था. उनके बेटे की बारात जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग को अपनी बिल्डिंग पर BJP का झंडा लगा लेना चाहिए', अखिलेश यादव ने EC की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

गांव के लोग निमंत्रण में आए हुए थे पूरी व मट्ठा के आलू की सब्जी का आनंद ले रहे थे. तभी अखिलेश यादव वहां रुक गए और शादी में शामिल पुरुषों व महिलाओं से बात करने लगे. उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. इस बीच अखिलेश ने मट्ठा के आलू खाने की बात कही. लोगों ने तुरंत उन्हें गिलास में मट्ठा के आलू लाकर दिए, जिन्हें अखिलेश ने बड़े प्रेम और सहजता से खाया.

स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उनकी इस सहजता को नेताजी मुलायम सिंह यादव की यादों से जोड़ने लगे. लोगों ने अखिलेश यादव का स्वागत किया. कई लोग उनसे फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े.

स्थानीय शिक्षक अरविंद उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि अखिलेश यादव ने न केवल शादी वाले परिवार से बातचीत की, बल्कि समारोह में मौजूद लोगों और बच्चों के साथ क्रिकेट की चर्चा भी की. इसी दिन अखिलेश यादव इटावा में मीरा पुरवार नाम की एक वृद्ध महिला के घर भी पहुंचे. मीरा पुरवार मोतियों और अन्य सामान का हस्तनिर्माण करती हैं. उन्होंने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »