'हिंसा को जन्म देता है अन्याय', लखीमपुर में BJP विधायक की पिटाई पर बोले अखिलेश यादव

लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक की पिटाई की घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि अन्याय हिंसा को जन्म देता है. कोऑपरेटिव चुनाव में विधायक द्वारा की गई धांधली से क्रोधित हुए लोगों द्वारा की गई शारीरिक गतिविधि (मारपीट) चर्चा में है.

Advertisement
लखीमपुर मामले पर अखिलेश यादव का बयान लखीमपुर मामले पर अखिलेश यादव का बयान

aajtak.in

  • लखीमपुर ,
  • 09 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

यूपी के लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक की पिटाई की घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि अन्याय हिंसा को जन्म देता है. कोऑपरेटिव चुनाव में विधायक द्वारा की गई धांधली से क्रोधित हुए लोगों द्वारा जो शारीरिक गतिविधि (मारपीट) की गई है वो चर्चा का विषय बन गई है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों का उत्पन्न होना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक स्थिति है. वैसे भी चुनाव में धांधली बीजेपी की रणनीति बन गई है, जो बेहद निंदनीय है. 

Advertisement

आपको बता दें कि आज लखीमपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलिगेट्स के चुनाव में नामांकन को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बीजेपी के सदर विधायक योगेश वर्मा को पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना में पूर्व सभापति के पति भी शामिल बताए जा रहे हैं. बीजेपी विधायक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर शहर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलिगेट्स के नामांकन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए. पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच मौका पाकर अवधेश सिंह ने बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि, फौरन मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया. लेकिन तब तक विधायक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला. 

Advertisement

इस घटना के बाद बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि एक विधायक का कुर्ता फाड़ दिया गया और मारपीट की गई. प्रशासन बाद में हरकत में आया. ये कैसा निष्पक्ष चुनाव हो रहा है. वकील अवधेश सिंह ने हाथ उठाकर ठीक नहीं किया. बता दें कि कोऑपरेटिव चुनाव 14 अक्टूबर को होना है और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »