मायके में पड़ोसी से अफेयर...16 साल के भाई ने गला दबाकर ले ली बहन की जान

मेरठ में एक 16 साल के किशोर ने अपनी 17 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया. आरोपी ने बहन के प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह बताया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
16 साल के भाई ने गला दबाकर ले ली बहन की जान (Photo: itg) 16 साल के भाई ने गला दबाकर ले ली बहन की जान (Photo: itg)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार शाम को एक 16 साल के किशोर ने अपना 17 साल की बहन का गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद अकेले चलकर वह पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी है. उसने आरोप लगाया कि वह कई महीनों से अपनी ससुराल नहीं जा रही है थी और पड़ोस के रहने वाले एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके साथ वो चली गई थी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसके घर पहुंची वहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

Advertisement

दरअसल मामला मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र का है. जहां हुमायूं नगर के रहने वाला सलीमुद्दीन कारपेंटर का काम करता है. मंगलवार शाम को सलीमुद्दीन का बेटा दिलशाद फतलहपुर चौकी पहुंचा और उसने पुलिस को हत्या की बात बताकर सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस उसको साथ लेकर घर पहुंची. घर के अंदर एक कमरे में उसकी बहन इलमा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि इलमा की 2 साल पहले शादी हुई थी लेकिन वह 6 महीने से अपनी ससुराल नहीं जा रही थी. आरोप है कि 28 जून को करीब सुबह 6:00 बजे वह पड़ोसी के साथ कहीं चली गई थी.

आरोप है कि 2 साल पहले भी इलमा लिसाड़ी गेट के रहने वाले एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी इसके बाद उसका उस लड़के से उसका निकाह हो गया. 6 महीने पहले इलमा ससुराल से मायके आ गई इसी दौरान बताया जा रहा है कि उसका पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों चोरी छुपे मिलने लगे . पड़ोसियों ने इसकी शिकायत इलमा के परिवार से की . परिवार वालों ने भी इलमा को समझने की कोशिश की और ससुराल जाने को कहा लेकिन उसने ससुराल जाने से मना कर दिया . रविवार सुबह 6:00 बजे इलमा उसके साथ कहीं चली गई. काफी ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिली मंगलवार सुबह 9:00 बजे इलमा घर वापस लौट आई और परिजनों से उसका झगड़ा हुआ.

Advertisement

बताया जा रहा है कि करीब शाम 4:00 बजे इलमा अपने कमरे में थी तभी उस का 16 साल का भाई दिलशाद उसके कमरे में आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद गला दबाकर उसने इलमा की हत्या कर दी. हत्या के बाद दिलशाद पुलिस चौकी पहुंचा और घटना के बारे में बताया. पुलिस दिलशाद के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जबकि दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस बारे में सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि थाना लोहिया नगर के हुमायूं नगर निवासी दिलशाद नाम का लड़का थाने पर आया और उसके द्वारा बताया गया कि उसकी बहन घूमने फिरने की आदत थी और उसकी आदतें ठीक नहीं थी. जिसके कारण आक्रोश में आकर घर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी है . सूचना पर तत्काल मुजरिम को हिरासत में लिया गया. मुलजिम की निशानदेही पर शव को घर से बरामद कर लिया गया है. परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »