उन्नाव में बीजेपी की 'मशाल यात्रा' में हादसा, मोहान विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे

यूपी के उन्नाव में प्रधानमंत्री के सुशासन के 25 साल पूरे होने पर निकाली जा रही मशाल यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मशाल में भरे केमिकल से मोहान विधायक बृजेश रावत के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बच गईं.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती बीजेपी विधायक बृजेश रावत (Photo- ITG) अस्पताल में भर्ती बीजेपी विधायक बृजेश रावत (Photo- ITG)

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गांधीनगर चौराहे पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित मशाल यात्रा के दौरान मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता मिलन पांडे घायल हो गए. मशाल में अधिक केमिकल होने के कारण हाथ जलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रधानमंत्री के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस हादसे में उन्नाव की जिला प्रभारी एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बच गईं. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को घर भेज दिया गया. 

Advertisement

मशाल यात्रा के दौरान हुआ हादसा

गांधीनगर चौराहे से प्रधानमंत्री का लाइव टेलीकास्ट देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा की शुरुआत की थी. यात्रा शुरू होते ही मशाल में भरे तेज केमिकल के कारण अचानक आग फैल गई, जिसकी चपेट में आकर विधायक बृजेश रावत के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए. उनके पास ही खड़ी मंत्री रजनी तिवारी समय रहते बच गईं, लेकिन एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया.

अस्पताल में कराया गया प्राथमिक इलाज

घटना के तुरंत बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने घायल विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता मिलन पांडे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की टीम ने उनका तुरंत इलाज शुरू किया. इस दौरान अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे.

विधायक ने बताई आपबीती

Advertisement

इलाज के बाद मोहान विधायक बृजेश रावत ने बताया कि ज्योति मशाल यात्रा के दौरान मशाल में अत्यधिक केमिकल भरा होने की वजह से उनके हाथ झुलस गए. उन्होंने बताया कि जलने की वजह से उनके हाथों की खाल निकल गई है. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के तहत इंजेक्शन और दवाएं दीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »