UP: शादी के लिए दिया अनुष्ठान का झांसा, 2 युवकों ने तांत्रिक बनकर किया महिला से रेप

यूपी के बाराबंकी में दो युवकों द्वारा खुद को तांत्रिक बताकर एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शादी के लिए महिला को अनुष्ठान करवाने का झांसा दिया था. इसके बाद दोनों उसे कमरे में ले गये और रेप की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • बाराबंकी,
  • 08 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दो युवकों द्वारा खुद को तांत्रिक बताकर 23 साल की एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है. अनुष्ठान के नाम पर दोनों युवकों ने लड़की को अपना शिकार बनाया.

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि एक गांव में खुद को 'तांत्रिक' बताने वाले दो युवकों ने 23 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

इस घटना को लेकर थाना प्रभारी रत्नेश कुमार ने बताया कि खुद को तांत्रिक बताते हुए राहुल (23) और मनोज (24) ने बुधवार शाम यहां महिला से मुलाकात की और कहा कि वे उसकी शादी तय कराने में मदद करेंगे और उसे सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे.

उन्होंने उसे एक शेड के अंदर जाने के लिए कहा ताकि वे अनुष्ठान शुरू कर सकें. हालांकि कमरे में ले जाकर दोनों आरोपियों ने युवती के बलात्कार किया. महिला के शोर मचाने पर पुलिस ने लोगों को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया गया.

वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »