थप्पड़ का बदला हत्या! सनकी स्टॉकर ने 15 साल की लड़की को चौथी मंजिल से धकेला

गाजियाबाद में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. आरोप है कि पीछा करने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर एक इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और वहां से उसे नीचे धक्का दे दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
सनकी स्टॉकर ने लड़की को चौथी मंजिल से धकेला (Photo: representational image) सनकी स्टॉकर ने लड़की को चौथी मंजिल से धकेला (Photo: representational image)

अंशुल सिंह

  • गाजियाबाद,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 30 वर्षीय आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और परिजनों के आरोपों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं. घटना 15 जुलाई की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

Advertisement

मृतका की मां मंजू का आरोप है कि उनकी बेटी खुशी घर से पास की दुकान पर दूध लेने गई थी. इसी दौरान आरोपी शहनवाज उसे जबरन अपने साथ ले गया. आरोप है कि वह किशोरी को एक इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और वहां से नीचे धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई. युवक उसे बाद तुरंत भाग निकला था.

परिजनों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी. मां के मुताबिक, शहनवाज पिछले कई सप्ताह से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था. उसने कई बार उसे परेशान करने की कोशिश की थी. कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी, जिसमें खुशी ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था. परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं और शहनवाज को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. 

Advertisement

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय वहां और कौन-कौन मौजूद था. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी.
 
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »