मुजफ्फरनगर: अहोई व्रत से पहले घर का चिराग बुझा, स्कूल में खेलकूद के दौरान 10 साल के मासूम की कार्डियक अटैक से मौत

मुजफ्फरनगर जिले में अहोई अष्टमी से ठीक एक दिन पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया. कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ते समय 10 वर्षीय छात्र निहाल अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Advertisement
मोबाइल में मृत बेटे की तस्वीर निहारती मां (Photo- ITG) मोबाइल में मृत बेटे की तस्वीर निहारती मां (Photo- ITG)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीते दिनों एक बेहद दुखद घटना घटी. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कंपोजिट विद्यालय में आयोजित खेल कार्यक्रम में दौड़ते समय कक्षा चार का 10 वर्षीय मासूम छात्र निहाल अचानक गिरकर बेहोश हो गया. स्कूल प्रशासन तुरंत छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार छात्र की मौत कार्डियक अटैक के कारण हुई. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Advertisement

अहोई व्रत से ठीक पहले टूटा मां पर दुखों का पहाड़

पूरा मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नगली गांव का है. गौरतलब है कि यह हादसा अहोई के व्रत से ठीक एक दिन पहले हुआ, जिससे मृतक छात्र निहाल की मां पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

अहोई अष्टमी के पावन अवसर से पहले इकलौते बेटे की अचानक हुई मौत ने मां के सभी सपनों को चकनाचूर कर दिया. निहाल अपनी तीन बहनों का अकेला भाई था. उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

बीएसए संदीप कुमार का बयान और स्कूल का माहौल

मुजफ्फरनगर के बीएसए संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेल के दौरान छात्र अचानक बेहोश हो गया था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और कार्डियक अटैक को मौत की वजह बताया गया है. छात्र की मौत के बाद उसके घर पर परिजन विलाप कर रहे हैं और मां फोन में अपने मासूम बेटे की फोटो देखकर रो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »