इन दिनों रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर पर भीड़ और मारामारी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है. लोग न तो ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर पा रहे हैं. ना ही उन्हें काउंटर से तत्काल टिकट मिल पा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसे सैड़कों स्क्रीनशॉट की तस्वीरें पड़ी हैं. साथ ही टिकट बुकिंग काउंटर पर तत्काल टिकट नहीं मिलने पर कर्मियों के साथ नोंकझोंक के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं.
पिछले एक महीने से लगातार ऑनलाइन और काउंटर दोनों से तत्काल टिकट बुकिंग नहीं होने को लेकर शिकायतें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ऐसे में जानते हैं कि इन वायरल शिकायतों के पीछे वजह क्या है? तत्काल टिकट क्यों बुक नहीं हो पा रही है. लोगों को इसकी क्या वजह बताई जा रही है.
सोशल मीडिया पर ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक नहीं होने को लेकर जो स्क्रीनशॉट या वीडियो डाले जा रहे हैं. उसमें बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की ओर से हैवी लोड बताकर बुकिंग रिक्वेस्ट खारिज कर दी जा रही है.
ऐसे सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए हैं. जिसमें एक्सपीरिएंसिंग हाई लोड. प्लीज रिट्राई का मैसेज वाला स्क्रीन शॉट है. इसमें लोगों ने दिखाया है कि समय पर पूरा फॉर्म और जरूरी जानकारी भरने के बाद जैसे ही लोग बुकिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक कर रहे हैं, ऐसा ही एक पॉप अप आ जा रहा है, जिसमें हैवी लोड का मैसेज रहता है.
वहीं दूसरी तरफ तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है. ऐसे भी काफी वीडियो सोशल पर हैं. ऐसे वीडियो में लोगों ने यह दिखाने की कोशिश की है कि टिकट की दलाली करने वाले लोगों की वजह से काउंटर पर घंटों बाद नंबर लगने के बावजूद उनकी तत्काल बुकिंग नहीं हो पा रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के एक हैंडल से वीडियो शेयर किया गाय है. इसमें कैप्शन है - रेलवे काउंटर पर लाइन में सबसे पहले, OTP दो बार वेरिफ़ाई हुआ, फिर भी टिकट एक दलाल को दे दिया गया. जब इस बारे में पूछा गया, तो स्टाफ़ बहस करने लगा. तत्काल घोटाला अभी भी जोरों पर है. आज रंगे हाथों पकड़े गए!
ऐसा ही एक और वीडियो भोपाल के किसी रेलवे स्टेशन का बताकर शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है - लोग तत्काल टिकटों का ईमानदारी से इंतज़ार करते हैं... जबकि दलाल उन्हें आसानी से हासिल कर लेते हैं. यही दुखद सच्चाई है.
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर इन दिनों बहस छिड़ी हुई है कि आखिर ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंटर तत्काल टिकट क्यों नहीं मिल रही है. इसके पीछे लोगों को कैसी- कैसी परेशानियां झेलनी पड़ रही है.
aajtak.in