सिर मुंडवाकर शादी से बची लड़की? वायरल VIDEO की पूरी कहानी जानिए

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि एक युवती ने मां की तय की गई शादी से बचने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने खुद सामने आकर इस दावे की सच्चाई बताई.

Advertisement
कीर्तन मेनन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो शेयर किया (Photo: Insta/@keerthana.menonn) कीर्तन मेनन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो शेयर किया (Photo: Insta/@keerthana.menonn)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में एक युवती पूरी तरह मुंडे हुए सिर के साथ नजर आती है. इसके बाद इंटरनेट पर दावा किया जाने लगा कि उसने अपनी मां के तय की गई अरेंज मैरिज से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया.

इस दावे को और हवा तब मिली, जब कंटेंट क्रिएटर कीर्तन मेनन ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो शेयर किया. वीडियो के साथ उसने लिखा कि मेरी मां शादी करने की तैयारी कर रही हैं. इस कैप्शन को देखकर कई लोगों ने मान लिया कि युवती ने शादी से बचने के लिए सिर मुंडवा लिया.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में लिखे गए "POV: My mom planned my marriage" कैप्शन को कई लोगों ने सच मान लिया. हालांकि, बाद में कीर्तना मेनन ने यूट्यूब पर साफ किया कि यह सिर्फ एक मजाक था.

हालांकि, मामला कुछ और ही निकला.

खुद बताई वायरल दावे की सच्चाई.वीडियो वायरल होने के बाद कीर्तन मेनन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो शेयर कर पूरे मामले की सच्चाई बताई. उन्होंने साफ कहा कि उनका सिर मुंडवाने का फैसला किसी शादी से बचने या परिवार के दबाव की वजह से नहीं था.

कीर्तन ने बताया कि वह काफी समय से ऐसा करना चाहती थीं. एक दिन अपने कजिन के घर पर अचानक उनके मन में सिर मुंडवाने का विचार आया. जब उन्होंने यह बात अपनी मां को बताई, तो पहले मां को लगा कि वह मजाक कर रही हैं. लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि बेटी इस फैसले को लेकर गंभीर है, तो उन्होंने उसका पूरा साथ दिया.इसके बाद मां-बेटी एक मंदिर गईं, जहां कीर्तन ने अपने बाल दान कर दिए.

Advertisement

देखें वीडियो

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

सच्चाई सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कीर्तन के फैसले की सराहना की. एक यूजर ने लिखा कि आप इस लुक में काफी आत्मविश्वासी और बेहतरीन लग रही हैं."

दूसरे यूजर ने लिखा कि मैम, आपका वीडियो वायरल हो गया है. वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा कि आपको और ताकत मिले. कई लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ भी अपना समर्थन जताया.

फिलहाल यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर कहानी सच नहीं होती. कई बार एक मजाकिया कैप्शन भी लोगों को गलत निष्कर्ष तक पहुंचा देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »