मुंह में सिगरेट, हाथ में जाम, बच्चों का टॉपलेस फोटोशूट, टीचर पर एक्शन

क्लासरूम में बच्चों ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया. वे लोग फोटो में शराब पीते और सिगरेट पीते भी नजर आते हैं. खास बात यह है कि उन्होंने यह हरकत टीचर से इजाजत लेने के बाद की थी.

Advertisement
क्लासरूम में बच्चों ने करवाया टॉपलेस फोटोशूट (प्रतीकात्मक फोटो/Getty) क्लासरूम में बच्चों ने करवाया टॉपलेस फोटोशूट (प्रतीकात्मक फोटो/Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2022,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST
  • टीचर पर प्रोफेशनल टीचिंग स्टैंडर्ड्स के उल्लंघन का आरोप
  • टीचर को किया गया बैन

क्लासरूम में एक आर्ट टीचर ने बच्चों को शराब पीते, सिगरेट पीते और टॉपलेस हो कर फोटो खिंचवाने की इजाजत दे दी. जब बच्चों के फोटो सामने आए तो हड़कंप मच गया. इसके बाद मामले को लेकर टीचर को बैन कर दिया गया.

मामला ब्रिटेन के नॉर्थहैम्पटनशायर शहर. यहां एक स्कूल टीचर, 41 साल की एम्मा राइट ने 15 साल के स्टूडेंट्स को स्कूल में ‘पार्शियल न्यूड’ फोटोज लेने की इजाजत दे दी. वे लोग अंडरवियर में थे. उन लोगों के हाथों में या तो शराब थी या उन्होंने हाथों से अपनी छाती को ढक रखा था.

Advertisement

ऐसी तस्वीरें भी हैं, जिसमें वह लोग स्कूल यूनिफॉर्म में आपत्तिजनक पोज दे रहे हैं. वे लोग स्मोक करते और स्विमवियर में फोटो क्लिक करवाते भी दिखते हैं.

स्कूल के आर्ट और डिजाइन डिपार्टमेंट के हेड को जब इस बात की जानकारी मिली तो इसकी शिकायत टीचिंग रेगुलेशन एजेंसी (Teaching Regulation Agency) से कर दी. एक पैनल के सामने मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान टीचर ने इस बात को माना कि उन्होंने फोटोशूट के लिए इजाजत दी थी.

पैनल की तरफ से मामले में एलन मायरिक ने फैसला सुनाते हुए कहा कि एम्मा ने प्रोफेशनल टीचिंग स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन किया है, और बच्चों के हित का ध्यान नहीं रखा है.

एम्मा इस स्कूल में साल 2004 से पढ़ा रही थीं. एक एक्सपीरियंसड टीचर के तौर पर अच्छी हिस्ट्री के बावजूद उन्हें इस प्रोफेशन से ही बैन कर दिया गया है.

Advertisement

एलन ने कहा- पैनल इस बात को लेकर संतुष्ट था कि इस घटना के रिपीट होने की संभावना बेहद कम है. लेकिन, जांच में यह पता चला कि एम्मा को बच्चों के हित का ध्यान रखने में फेल हो गईं. उन्होंने बिना कपड़ों में बच्चों को फोटो लेने की इजाजत देकर बड़ी गलती कर दी.

एलन ने फैसले को लेकर आगे कहा- मेरे हिसाब से टीचर पर बैन लगाना सही है, ताकि इस प्रोफेशन पर लोगों का विश्वास बना रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »