तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) ने इतिहास रच दिया है. अपनी फिल्मों के एक्शन सीन की तरह उन्होंने सियासत में एंट्री करते ही जोरदार प्रदर्शन किया और DMK व AIADMK जैसी दिग्गज पार्टियों को कड़ी टक्कर देते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. विजय के घर पर जश्न के कई दृश्य भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जहां साउथ फिल्मों की अभिनेत्री तृषा कृष्णन को भी चेन्नई स्थित उनके आवास पर देखा गया.
इसके बाद गूगल ट्रेंड्स पर विजय थलापति के साथ-साथ तृषा कृष्णन भी छाई रहीं. दिलचस्प बात यह है कि 4 मई को जहां चुनावी नतीजों में विजय को बड़ी सफलता मिली, वहीं इसी दिन तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था और वे 43 साल की हो गईं.
इससे एक दिन पहले उन्हें तिरुपति बालाजी के दर्शन करते हुए देखा गया था, जहां वे मुस्कुराती नजर आईं. कई फैंस ने इसे विजय की जीत से जोड़ते हुए कहा कि वे उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करने गई थीं.
गूगल ट्रेंड्स में भी इसका असर साफ दिखा, जहां लोग तृषा कृष्णन और विजय के रिश्ते को लेकर सवाल खोजते नजर आए. कई यूजर्स जानना चाहते हैं कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है, क्या तृषा शादीशुदा हैं और विजय की पत्नी कौन हैं.
देखें पिछले 24 घंटों का गूगल ट्रेंड
तृषा कृष्णन को लेकर विजय की जीत के बाद गूगल पर लोगों ने कई तरह के सवाल सर्च किए. सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों की लिस्ट कुछ इस तरह है:
is trisha married
trisha religion
trisha married or not
trisha in vijay house
trisha krishnan net worth
trisha krishnan religion
trisha krishnan marriage
trisha krishnan and vijay thalapathy
trisha age date of birth
is trisha brahmin
तृषा कृष्णन
who is trisha
vijay trisha relationship
trisha krishnan husband
is trisha married
trisha religion
trisha married or not
trisha in vijay house
trisha krishnan net worth
trisha krishnan religion
trisha krishnan marriage
trisha krishnan and vijay thalapathy
trisha age date of birth
is trisha brahmin
तृषा कृष्णन
who is trisha
vijay trisha relationship
trisha krishnan husband
सोशल मीडिया पर भी विजय का दबदबा देखने को मिला. प्लेटफॉर्म X पर #thalapativijay ट्रेंड करने लगा, वहीं उनकी फिल्मों के सीन और राजनीतिक रैलियों के वीडियो तेजी से वायरल हुए. यूट्यूब पर उनके भाषणों और एक्शन सीन के व्यूज भी बढ़ गए, जबकि गूगल पर लोग उनकी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा सर्च करने लगे.
तृषा कृष्णन और विजय की ऑन-स्क्रीन जोड़ी कोलिवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आदि’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है.
aajtak.in