कॉलेज इवेंट में डांस कर रहे थे लड़का-लड़की, अचानक बज गया रक्षाबंधन वाला गाना, फिर...

स्कूल-कॉलेज के कुछ खास पल जिंदगी भर हमारे साथ रहते हैं. यहां की गई मस्ती, दोस्ती और खूबसूरत यादें ताउम्र दिल में बसी रहती हैं. जिंदगी के कई मोड़ों पर ये यादें नॉस्टेल्जिया के शक्ल में हमारे सामने आती हैं. इसी तरह का कॉलेज का एक प्यारा सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग अपने कॉलेज के दिन याद कर रहे हैं, और मुस्कुरा रहे हैं.

Advertisement
(Photos: Saniya Raithwan/Instagram) (Photos: Saniya Raithwan/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

स्कूल-कॉलेज के कुछ खास पल जिंदगी भर हमारे साथ रहते हैं. यहां की गई मस्ती, दोस्ती और खूबसूरत यादें ताउम्र दिल में बसी रहती हैं. जिंदगी के कई मोड़ों पर ये यादें नॉस्टेल्जिया के शक्ल में हमारे सामने आती हैं.

इसी तरह का कॉलेज का एक प्यारा सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग अपने कॉलेज के दिन याद कर रहे हैं, और मुस्कुरा रहे हैं.

Advertisement

वीडियो में एक लड़का और लड़की कॉलेज के फंक्शन में साथ में डांस कर रहे हैं. लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है कि पूरे माहौल में हंसी की लहर दौड़ जाती है. लड़का अचानक लड़की का हाथ छुड़ाकर वहां से भागने लगता है, और लोग इस मजेदार पल को देखकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं.

देखें वीडियो.

कॉलेज में आयोजित एक 'आइस-ब्रेकिंग' इवेंट के दौरान लड़के और लड़कियां एक हिंदी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. गाने की शुरूआती म्यूजिक बज रही है. उनके चारों ओर छात्र खड़े होकर उन्हें चीयर कर रहे हैं. लेकिन इस बात का ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि जिस गाने पर वे डांस कर रहे थे, वह असल में रक्षाबंधन से जुड़ा हुआ था, जो भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व है. जैसे ही गाने के बोल सामने आते हैं, लड़का लड़की से हाथ छुड़ा कर शरमा के भाग जाता है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

ये वीडियो सानिया रैठवान द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखकर कुछ लोग कॉलेज के दिन याद कर रहे हैं. कुछ ने कहा ये आईस-ब्रेकिंग तो हर्ट ब्रेकिंग हो गया. किसी ने कहा ये पता करना चाहिए आखिर ये गाना किसने लगाया. किसी ने कहा कॉलेज के ऐसे पल को ही जिंदगी कहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »