विदेशी ने बुजुर्ग महिला की ऐसे मदद की, लोग बोले- दुनिया अभी भी खूबसूरत है

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पेन बेच रही एक बुजुर्ग महिला की मुलाकात अमेरिका के कंटेंट क्रिएटर स्टीव यालो से हुई. कुछ ही मिनटों में हुई यह मुलाकात अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल छू रही है. लोग इसे इंसानियत और सम्मान की मिसाल बता रहे हैं.

Advertisement
ये वीडियो अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर स्टीव यालो ने शेयर किया (Photos: @steveyalo/Instagram) ये वीडियो अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर स्टीव यालो ने शेयर किया (Photos: @steveyalo/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

दिल्ली के व्यस्त कनॉट प्लेस में रोज की तरह भीड़ थी. लोग अपनी-अपनी मंजिल की ओर भाग रहे थे. इसी भीड़ के बीच एक बुजुर्ग महिला हाथ में पेन लेकर उन्हें बेचने की कोशिश कर रही थीं. गर्मी थी, थकान थी, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान बरकरार थी.

इसी दौरान वहां से गुजर रहे अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर स्टीव यालो की नजर उन पर पड़ी. इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

एक पेन खरीदने पहुंचे, लेकिन कर गए दिल जीतने वाला काम

वीडियो में स्टीव बुजुर्ग महिला के पास जाते हैं और उनकी मुस्कुराहट की तारीफ करते हुए पेन खरीदने की बात कहते हैं.महिला बताती हैं कि एक पेन की कीमत 50 रुपये है.स्टीव पहले 100 रुपये देकर दो पेन खरीद लेते हैं. लेकिन जब उन्हें महिला की सादगी और मुस्कान पसंद आती है, तो वे दो और पेन खरीदने के लिए 100 रुपये और दे देते हैं.इसके बाद उन्होंने पूछा कि उनके पास कुल कितने पेन बचे हैं. महिला ने बताया कि पूरे स्टॉक की कीमत करीब 900 रुपये है.

जेब में जितने पैसे थे, सब दे दिए

स्टीव के पास उस समय केवल 550 रुपये बचे थे.उन्होंने बिना एक पल सोचे अपनी जेब में रखे सभी पैसे बुजुर्ग महिला को दे दिए. खास बात यह रही कि उन्होंने सारे पेन अपने साथ नहीं लिए. सिर्फ दो पेन रखे और बाकी महिला के पास ही छोड़ दिए, ताकि वे उन्हें आगे भी बेच सकें.जाते-जाते उन्होंने मुस्कुराकर कहा-उम्मीद है कि आप बाकी सारे पेन भी बेच लेंगी.
महिला यह देखकर भावुक हो गईं और हिंदी में उन्हें दुआएं देने लगीं.

Advertisement

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

स्टीव यालो ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.एक यूजर ने लिखा कि उसने सिर्फ पैसे नहीं दिए, बल्कि उस महिला की मेहनत का सम्मान किया.दूसरे ने लिखा कि ऐसी छोटी-छोटी अच्छाइयां ही दुनिया को खूबसूरत बनाती हैं.एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि यह चैरिटी नहीं, बल्कि गरिमा के साथ की गई मदद है. वहीं किसी यूजर ने कहा ऐसे लोगों की वजह से दुनिया अभी भी खूबसूरत है.

क्यों लोगों का दिल जीत रहा है यह वीडियो?

आज के दौर में जहां लोग अक्सर जरूरतमंदों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं स्टीव ने बुजुर्ग महिला के साथ कुछ मिनट बिताए, उनसे बातचीत की और उनकी मेहनत की कीमत समझी.यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ पैसे देने की कहानी नहीं, बल्कि सम्मान, संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल बन गया है.

स्टीव यालो दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा कर लोगों की सच्ची और प्रेरणादायक कहानियां साझा करने के लिए जाने जाते हैं. उनका यह वीडियो भी हजारों लोगों को यह याद दिला रहा है कि किसी की मदद करने के लिए करोड़पति होना जरूरी नहीं, बल्कि बड़ा दिल होना जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »