'फोटो मैंने खींची और क्रेडिट ले गया...', स्मृति ईरानी का ये ट्वीट हुआ वायरल

स्मृति ईरानी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के दौरान की एक तस्वीर क्लिक की थी. हालांकि, उनके द्वारा खींची गई तस्वीर का क्रेडिट किसी और को दे दिया गया. जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement
स्मृति ईरानी ने क्लिक की थी ये फोटो (twitter/@smritiirani) स्मृति ईरानी ने क्लिक की थी ये फोटो (twitter/@smritiirani)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST
  • स्मृति ईरानी का ट्वीट हुआ वायरल
  • फोटो क्रेडिट को लेकर किया था ट्वीट

Smriti Irani Tweet Viral: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, स्मृति ईरानी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के दौरान की एक तस्वीर क्लिक की थी. उनकी इस तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा जैसे बीजेपी के बड़े नेता एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं. हालांकि, उनके द्वारा खींची गई इस फोटो का क्रेडिट किसी और को दे दिया गया. जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने 26 मार्च को इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था. जिसका कैप्शन है- मेरा परिवार, भाजपा परिवार. तस्वीर में पीएम मोदी समेत बीजेपी के और दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं. लेकिन उनके द्वारा क्लिक की गई इस फोटो का क्रेडिट न्यूज एजेंसी ANI को दे दिया गया.

जिसके बाद स्मृति ईरानी ने रिएक्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'फोटो मैंने खींची, क्रेडिट ANI को गया.' इसके साथ उन्होंने उदास वाली इमोजी भी शेयर की. 

स्मृति के ट्वीट पर मिला ये जवाब

स्मृति ईरानी के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए ANI की एडिटर स्मिता प्रकाश ने लिखा- 'बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें हो जाती हैं सेनोरिटा.' इसके साथ उन्होंने लव  वाली इमोजी शेयर की. 

स्मिता प्रकाश के इस रिप्लाई का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा- 'सेनोरिटा बड़े देश के बड़े एडिटर ऐसा बोलेंगे तो छोटे लोगों का क्या होगा. सोचों अगर ANI का यही PTI ने किया होता तो. इसपर स्मिता प्रकाश लिखती हैं- 'क्षमा करें, सभी सब्सक्राइबर्स को सुधार करने के लिए कहा गया है.'

Advertisement

यूजर्स ने किया रिएक्ट

केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने रिएक्ट किया है. एक यूजर (@PrasadKarwa) ने जब स्मृति ईरानी से पूछा कि क्या उन्होंने ANI जॉइन कर लिया है? तो इसपर उन्होंने कहा- 'बस अब यही रह गया था जीवन में.' वहीं कई यूजर्स ने ऐसी फोटो क्लिक करने के लिए स्मृति ईरानी को बधाई भी दी है. लोग उनके फोटोग्राफी स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं. 

You joined ANI? 😅

— Prasad Karwa (@PrasadKarwa)

शानदार फ़ोटो के लिए बधाई।

— राकेश सचान (@Rakesh_Sachan_)

यहां देखिए स्मृति ईरानी के ट्वीट पर कुछ मजेदार रिप्लाई-  

Smriti ji be like :|

— Sanjay Shrivastavv (@SanjayCGBJP)

The most trending photo on the internet since yesterday.. click ma'am.

— Jaideep Pandey (@PandeyJaideep)

आपके कैमरा का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

— अंकित जैन (@indiantweeter)

Accidental aur incidental photographer ke beech fark samjhein sir 🙏

— Smriti Z Irani (@smritiirani)

शानदार फोटोग्राफी है आपकी

— Renuukaa Sinngh (@renukasinghbjp)

Smriti ji ko credit na de ke....

— दलीप पंचोली🇮🇳 (@DalipPancholi)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »