टुकड़े-टुकड़े कर देता था... शख्स ने कबूला- कई सेक्स वर्कर को समुद्र किनारे दफनाया!

अमेरिका के एक सीरियल वर्कर की काफी चर्चा हो रही है, जिसने कबूला है कि उसने 8 महिलाओं को मारकर समुद्र किनारे बीच पर दफना दिया था.

Advertisement
अमेरिका ने एक सीरियल किलर ने कई महिलाओं को मारने की बात कबूली है. (Photo: Pexels) अमेरिका ने एक सीरियल किलर ने कई महिलाओं को मारने की बात कबूली है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

अमेरिका का वो सीरियल किलर एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिस पर आठ महिलाओं को मारने का आरोप था. अब इस सीरियल किलर रेक्स ह्यूअरमन ने खुद इस बात को कबूल किया है कि उसने 8 महिलाओं की हत्या की थी और इनमें से कुछ महिलाओं के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे जबकि कुछ महिलाओं के हाथ-पैर बांध दिए थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिन महिलाओं की हत्या की गई है, उनमें अधिकतर महिलाएं सेक्स वर्कर थीं. 

Advertisement

बुधवार को शख्स ने बताया कि उसने इन महिलाओं का गला घोंटकर हत्या की और उनके शवों को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया. खास बात ये है ये शख्स पिछले कई सालों में कई महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है और अभी इस शख्स की उम्र 62 साल है. 

8 महिलाओं को मारने की बात कबूली

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ये शख्स पेशे से आर्किटेक्ट है और मैसापेक्वा में रहता है, लेकिन जुलाई 2023 से पुलिस हिरासत में है. वैसे पहले ये 7 महिलाओं की हत्या के आरोप में खुद को निर्दोष बता रहा था, जिनमें से 4 के शव 2010 में गिल्गो बीच पर मिले थे. पहले इस शख्स के खिलाफ 7 महिलाओं को मारने के आरोप थे, लेकिन बाद में इस शख्स ने 8 महिलाओं को मारने की बात कही है. 

Advertisement

अब इस शख्स ने कोर्ट में जज के सामने सभी आरोपों में खुद को दोषी बताया है. ह्यूरमैन ने बताया कि उसने चार महिलाओं में से तीन से बर्नर फोन के जरिए संपर्क किया था और पैसे का लालच देकर उन्हें बुलाया था. फिर उनका गला घोंटकर हत्या की, हाथ-पैर बांधे और शव को मोटे कपड़े में लपेट दिया. अब इस मामले में 17 जून को सजा सुनाई जाएगी. 

कुल मिलाकर, ह्यूरमैन ने आठ महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की, जिनमें मॉरीन ब्रेनार्ड-बार्न्स, मेलिसा बार्थेलेमी, मेगन वाटरमैन, एम्बर कोस्टेलो, जेसिका टेलर, वैलेरी मैक, सैंड्रा कोस्टिला और करेन वर्गाटा का नाम शामिल है. 

1993 में किया था पहला मर्डर

इसमें एक केस तो 1993 का है, जिसमें आप मर्डर की गुत्थी सुलझी है. इसके बाद जब 2010 में 23 साल की शैनन गिलबर्ट के लापता होने के बाद से जांच में तेजी आई. उसकी तलाश में सामने आया कि कई और लोगों के अवशेष भी मिले हैं, फिर इस सीरियल किलर की तलाश शुरू हुई. 

फिर जांच ठंडे बस्ते में चली गई, लेकिन एक फिल्म के बाद से 2022 में टास्क फोर्स बनाई गई और कई सबूतों के जरिए ह्यूरमैन के खिलाफ केस बना. फिर ह्यूअरमैन को जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया गया था. पहले शख्स को तीन महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया और फिर 1993 से लेकर कई और हत्याओं के तार भी उससे ही जुड़े. 

Advertisement

पीड़ितों के शवों के चारों ओर लिपटे बोरे से एक पुरुष का बाल भी बरामद किया और पिज्जा के बचे हुए टुकड़े से ह्यूरमैन के डीएनए का नमूना प्राप्त किया और उसे पीड़ित के शरीर पर पाए गए डीएनए से मिलाया. इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड बिलिंग आदि से ह्यूअरमैन को पकड़ा गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement