मोमोज में नहीं थी Cheese, दुकानदार ने 20 रुपये भेजकर जीत लिया दिल

एक महिला ने ऑनलाइन चीजी मोमोज ऑर्डर किए, लेकिन स्टॉक खत्म होने पर रेस्टोरेंट ने नॉर्मल मोमोज के साथ ₹20 नकद रिफंड और हाथ से लिखा नोट भेजा. रेस्टोरेंट की ईमानदारी और शानदार कस्टमर सर्विस सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है.

Advertisement
कस्टमर सर्विस की हो रही तारीफ. ( Photo: Insta/ @thesweetcravings_byshriya) कस्टमर सर्विस की हो रही तारीफ. ( Photo: Insta/ @thesweetcravings_byshriya)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

आज के समय में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना आम बात हो गई है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जो चीज हम ऑर्डर करते हैं, वह रेस्टोरेंट में उपलब्ध नहीं होती. ऐसे में कुछ रेस्टोरेंट बिना बताए कोई दूसरा आइटम भेज देते हैं या फिर ऑर्डर कैंसिल कर देते हैं. हालांकि, एक रेस्टोरेंट ने इस स्थिति को जिस तरीके से संभाला, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.

दरअसल, एक महिला ने ऑनलाइन चीज मोमोज ऑर्डर किए थे. जब रेस्टोरेंट ने ऑर्डर तैयार करना शुरू किया, तो पता चला कि चीज मोमोज का स्टॉक खत्म हो चुका है. इसके बाद रेस्टोरेंट ने ग्राहक को बिना बताए कोई फैसला लेने के बजाय ईमानदारी दिखाते हुए एक छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला कदम उठाया. रेस्टोरेंट ने महिला को नॉर्मल क्रंची मोमोज भेजे और साथ ही पार्सल में ₹20 नकद रिफंड भी रख दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी भेजा, जिसमें ग्राहक से माफी मांगते हुए पूरी बात समझाई गई.

Advertisement


नोट में लिखा था- "चीजी मोमोज स्टॉक में नहीं थे, इसलिए हमने नॉर्मल क्रंची मोमोज भेजे हैं. कीमत का ₹20 अंतर पार्सल में रख दिया गया है. धन्यवाद. इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम यूजर श्रेया ने शेयर किया. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- सबसे छोटे-छोटे अच्छे काम सबसे बड़ा असर छोड़ते हैं. वीडियो में श्रेया ने दिखाया कि कैसे उन्हें पार्सल खोलने पर ₹20 का रिफंड और हाथ से लिखा नोट मिला. उन्होंने बताया कि इस छोटे से कदम ने उन्हें काफी खुश कर दिया. वीडियो पर भी लिखा गया था- जब कोई रेस्टोरेंट सच में अपने ग्राहकों की परवाह करता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ
यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हजारों लोगों ने रेस्टोरेंट की ईमानदारी और ग्राहक के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ की. लोगों का कहना था कि अच्छी कस्टमर सर्विस सिर्फ बड़े ऑफर या डिस्काउंट देने से नहीं होती, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे ईमानदार कदम ही किसी बिजनेस को खास बनाते हैं.

एक यूजर ने लिखा- हमें ऐसे बिजनेस को जरूर सपोर्ट करना चाहिए. वहीं दूसरे ने कहा- यही असली कस्टमर सर्विस है. एक अन्य यूजर ने लिखा-चीज भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन ग्राहकों का भरोसा अभी भी पूरा है. कुछ लोगों ने मजेदार अंदाज में भी अपनी बात रखी. एक यूजर ने लिखा- यह तो सच में कैशबैक है. वहीं दूसरे ने कहा-अगर बिना बताए आइटम बदल देते, तो शायद ग्राहक नाराज हो जाता. लेकिन इस तरीके से उन्होंने भरोसा जीत लिया.

हालांकि, सभी लोग इस फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं थे. कुछ यूजर्स का मानना था कि किसी भी आइटम का रिप्लेसमेंट भेजने से पहले ग्राहक से अनुमति जरूर लेनी चाहिए. एक व्यक्ति ने लिखा- रिफंड देना अच्छी बात है, लेकिन पहले पूछ लेना और भी बेहतर होता. एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- अगर मैंने चिकन बिरयानी मंगाई हो और उसकी जगह आलू बिरयानी भेज दें, फिर ₹20 वापस कर दें, तो क्या मैं खुश हो जाऊंगा?

कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी शेयर किए. एक यूजर ने बताया कि उन्होंने रुमाली रोटी ऑर्डर की थी, लेकिन उन्हें नान भेज दिया गया और साथ में ₹30 का रिफंड मिला. हालांकि, उनका कहना था कि नान उस सब्जी के साथ ठीक नहीं लग रही थी, इसलिए पहले पूछ लेना बेहतर रहता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »