‘सबसे रिस्की काम क्या किया?’ राहुल गांधी के सवाल पर लड़की का जवाब वायरल

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे गर्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. यह इंटरएक्शन काफी मजेदार रहा, और इसी वजह से वीडियो लोगों के बीच तेजी से शेयर किया जा रहा है.

Advertisement
छात्रा के इस जवाब पर राहुल गांधी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके (Photo:Insta/@Rahul Gandhi) छात्रा के इस जवाब पर राहुल गांधी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके (Photo:Insta/@Rahul Gandhi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में राहुल गांधी की छात्रों के साथ बातचीत का एक हल्का-फुल्का पल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरैक्शन के दौरान एक छात्रा के जवाब ने पूरे माहौल को हंसी से भर दिया और वही पल अब चर्चा में है.

इंटरैक्शन के दौरान राहुल गांधी ने एक छात्रा से पूछा कि उसने अपनी जिंदगी में सबसे “रिस्की” काम क्या किया है. सवाल गंभीर था, लेकिन जवाब ने सबको चौंका दिया. छात्रा ने तुरंत कहा, “कांग्रेस जॉइन करना.” यह सुनते ही पूरे हॉल में ठहाके गूंज उठे और माहौल अचानक हल्का हो गया.

Advertisement

राहुल गांधी का रिएक्शन

छात्रा के इस जवाब पर राहुल गांधी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “ओके, यह रिस्की है.” उनके इस जवाब ने माहौल को और सहज बना दिया. वहां मौजूद छात्र भी इस पल का आनंद लेते नजर आए.

इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा, अवसर और भविष्य को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने युवाओं, खासकर छात्राओं की भूमिका पर जोर दिया और कहा कि देश के विकास में उनकी भागीदारी अहम है.

बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं के बारे में अपनी राय साझा करते हुए कहा कि उनसे मिलकर अच्छा लगा. उन्होंने यह भी कहा कि Gen Z देश का भविष्य है और इसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी.

देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इस हल्के-फुल्के पल को काफी पसंद कर रहे हैं. कई लोगों ने छात्रा के जवाब को 'बोल्ड' और 'ईमानदा'” बताया. वहीं कुछ यूजर्स ने राहुल गांधी के रिएक्शन की तारीफ की, जिसमें उन्होंने जवाब को सहजता से लिया और बातचीत को हल्के अंदाज में आगे बढ़ाया.

चर्चा में क्यों है वीडियो

राजनीतिक बातचीत के बीच ऐसे हल्के और सहज पल कम ही देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को अलग और दिलचस्प लग रहा है.यह घटना दिखाती है कि गंभीर चर्चाओं के बीच भी संवाद को सहज और जुड़ाव भरा बनाया जा सकता है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement