डिलिवरी के पहले प्रेग्नेंट महिला का डांस, वीडियो हुआ वायरल

डॉक्टर और महिला दिल धड़कने दो फिल्म के गाने पर झूम रहे हैं. महिला काफी रिलैक्स होती है और सर्जरी के लिए बिल्कुल तैयार भी.

Advertisement
सोशल मीडिया पर डांस वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर डांस वीडियो वायरल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

डिलिवरी से ठीक पहले एक महिला का डॉक्टर के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. डिलिवरी के लिए महिला का सी-सेक्शन किया जाना था, इससे पहले उसने डॉक्टर के साथ जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे शानदार बताया तो कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए.

ट्विटर पर इस वीडियो को @hvgoenka हैंडल से शेयर किया गया. शेयर करने वाले हर्ष गोयनका ने लिखा- सी सेक्शन डिलिवरी से कुछ ही मिनट पहले, डॉक्टर और मरीज ने शानदार डांस किया. यह लुधियाना में हुआ.

Advertisement

में दिखता है कि डॉक्टर और महिला दिल धड़कने दो फिल्म के गाने पर झूम रहे हैं. महिला काफी रिलैक्स होती है और सर्जरी के लिए बिल्कुल तैयार भी. वीडियो वायरल होने के बाद संगीता शर्मा खुद ट्विटर पर आईं और लिखा कि डॉक्टर के इरादों पर शक करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि वे कोरियोग्राफर हैं और प्रेग्नेंसी के बाकी वक्त में भी ऐसा करती रही थी.

संगीता ने एक ट्वीट में लिखा- मेरी बेटी सुपर क्यूट है और उसने डांसर के रूप में ही जन्म लिया है. उन्होंने यह भी लिखा कि बच्ची अब 8 महीने की हो चुकी है. हालांकि, संगीता ने कहा कि बिना सोचे समझे प्रेग्नेंसी में इस तरह नहीं करना चाहिए. लेकिन किसी की देखरेख में डांस किया जाए तो यह प्रेग्नेंसी के दिनों का बेहतरीन एक्सरसाइज भी हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »