विदेश जाने का सपना देख रहे हैं? पहले सुन लें पेरिस वाले भारतीय की सलाह

विदेश में पढ़ाई और नौकरी का सपना हर साल लाखों भारतीय देखते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने विदेश की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई पर नई बहस छेड़ दी है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं (Photo:Pexel) सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं (Photo:Pexel)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

विदेश में अच्छी नौकरी, मोटी सैलरी और लग्जरी लाइफ का सपना हर किसी का होता है. सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें विदेश की जिंदगी बेहद आसान दिखाई जाती है.

लेकिन फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहने वाले भारतीय तनिष्क लोहान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने विदेश में बसने का दूसरा पहलू लोगों के सामने रखा है.

Advertisement

'सिर्फ सैलरी देखकर फैसला मत करो'

तनिष्क ने कहा कि कई लोग सलाह देते हैं कि भारत छोड़कर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया या फ्रांस चले जाओ. वहां पार्ट-टाइम नौकरी से भी अच्छी कमाई हो जाती है और फुल-टाइम नौकरी मिलते ही जिंदगी आसान हो जाती है.लेकिन उनका कहना है कि सिर्फ ऐसी बातें सुनकर विदेश जाने का फैसला नहीं करना चाहिए. पहले वहां की हकीकत भी समझनी जरूरी है.

विदेश जाने की कीमत सिर्फ पैसों से नहीं चुकानी पड़ती

तनिष्क के मुताबिक, विदेश में पढ़ाई के लिए कई छात्रों को 50 से 60 लाख रुपये या उससे ज्यादा का एजुकेशन लोन लेना पड़ता है.कई परिवार अपनी सालों की बचत खर्च कर देते हैं. कुछ लोगों को अपनी जमीन या दूसरी संपत्ति तक बेचनी पड़ती है.लेकिन खर्च सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता.

देखें वीडियो

Advertisement

अकेलापन भी आसान नहीं होता

उन्होंने कहा कि विदेश जाने के बाद परिवार, दोस्त और अपना शहर पीछे छूट जाता है.नई भाषा सीखनी पड़ती है. नई संस्कृति के साथ तालमेल बैठाना पड़ता है. साथ ही पढ़ाई के बीच पार्ट-टाइम नौकरी और बाद में फुल-टाइम नौकरी ढूंढ़ने का दबाव भी रहता है.तनिष्क का कहना है कि इन चुनौतियों के बारे में बहुत कम लोग खुलकर बात करते हैं.

'विदेश जरूर जाएं, लेकिन पूरी तैयारी के साथ'

उन्होंने साफ कहा कि वह किसी को विदेश जाने से नहीं रोक रहे हैं.उनका मानना है कि विदेश में अच्छी जिंदगी बनाई जा सकती है. लेकिन इसके लिए धैर्य, मेहनत और लगातार संघर्ष करना पड़ता है.उन्होंने कहा कि विदेश की जिंदगी सिर्फ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती तक सीमित नहीं है. अच्छी जिंदगी पाने से पहले लंबी मेहनत करनी पड़ती है.

वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

तनिष्क के वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है.कई यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया पर अक्सर विदेश की सिर्फ अच्छी बातें दिखाई जाती हैं, जबकि यह वीडियो पूरी तस्वीर दिखाता है.वहीं कुछ लोगों का कहना था कि दुनिया में कहीं भी बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती. इसलिए विदेश जाने से पहले हर पहलू पर सोच-समझकर फैसला करना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »